
Bank Holiday List: कुछ ही दिन बाद साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू होने वाला है। अगर आपको इस महीने बैंक ब्रांच जाकर अपने जरूरी काम निपटाने हैं, तो पहले से तैयारी कर लें। दिसंबर में देश के अलग-अलग जोन में कुल 17 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। आरबीआई के नियमों के अनुसार, बैंकों में हर हफ्ते रविवार को छुट्टी होती है। इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। आइए जानते हैं कि दिसंबर 2026 में किन-किन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे।
1 दिसंबर 2026: इस दिन ईटानगर और कोहिमा जोन में State Inauguration Day के चलते बैंक बंद रहेंगे।
3 दिसंबर 2026: इस दिन Feast of St. Francis Xavier के चलते पणजी जोन में बैंक बंद रहेंगे।
6 दिसंबर 2026: रविवार के चलते बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
9 दिसंबर 2026: इस दिन Losoong/Namsoong के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे।
10 दिसंबर 2026: इस दिन भी Losoong/Namsoong के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे।
11 दिसंबर 2026: गंगटोक जोन में इस दिन भी Losoong/Namsoong के चलते बैंक बंद रहेंगे।
12 दिसंबर 2026: इस दिन Pa Togan Nengminja Sangma की पुण्यतिथि के चलते शिलांग जोन में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन दूसरा शनिवार भी है, इसलिए बैंकों की छुट्टी रहेगी।
13 दिसंबर 2026: रविवार के चलते बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
18 दिसंबर 2026: इस दिन U SoSo Tham की पुण्यतिथि के चलते शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
19 दिसंबर 2026: इस दिन गोवा लिबरेशन डे के चलते पणजी जोन में बैंक बंद रहेंगे।
20 दिसंबर 2026: इस दिन रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
24 दिसंबर 2026: इस दिन क्रिसमस ईव के चलते आईजॉल, कोहिमा और शिलांग जोन में बैंक बंद रहेंगे।
25 दिसंबर 2026: इस दिन क्रिसमस के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
26 दिसंबर 2026: इस दिन चौथे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
27 दिसंबर 2026: इस दिन रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
30 दिसंबर 2026: इस दिन U Kiang Nangbah की पुण्यतिथि के चलते शिलांग जोन में बैंक बंद रहेंगे।
31 दिसंबर 2026: इस दिन New Year's Eve के चलते आईजॉल में बैंक बंद रहेंगे।