26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Sugar Stocks Price: देश में घट सकता है चीनी का उत्पादन, शुगर कंपनियों के शेयरों में आया 14% तक का भारी उछाल

Sugar Stocks Price: देश में घट सकता है चीनी का उत्पादन, शुगर कंपनियों के शेयरों में आया 14% तक का भारी उछाल

Sugar Production in India: ISMA के 2026-27 में चीनी उत्पादन 15% घटने के अनुमान के बाद गुरुवार को शुगर कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी आई। धामपुर शुगर 14% और श्री रेणुका शुगर्स 12% चढ़े।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 26 Nov 2026, 12:41 PM IST

Sugar Production in India

चीनी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Dhampur Sugar Share Price: देश में चीनी का उत्पादन घटने की आशंका ने चीनी कंपनियों के शेयरों में नई जान फूंक दी है। गुरुवार, 26 नवंबर को शेयर बाजार में शुगर कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। धामपुर शुगर मिल्स, श्री रेणुका शुगर्स और बजाज हिंदुस्तान शुगर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) का नया अनुमान है। संगठन ने 2026-27 मार्केट ईयर में देश का चीनी उत्पादन 15% घटने की आशंका जताई है।

बाजार के जानकारों के अनुसार, उत्पादन में कमी का मतलब है कि घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता पर दबाव बढ़ सकता है। इससे कीमतों को सपोर्ट मिलने और चीनी कंपनियों की कमाई में सुधार होने की उम्मीद है। इसी संभावना पर निवेशकों ने शुगर शेयरों में दांव लगाया है।

धामपुर शुगर के शेयर 14% चढ़े

गुरुवार सुबह कारोबार के दौरान धामपुर शुगर मिल्स के शेयर सबसे ज्यादा करीब 14% उछलकर 181.55 रुपये पर पहुंच गए। श्री रेणुका शुगर्स में 12% की तेजी आई और इसका शेयर 18.88 रुपये पर कारोबार करता दिखा। बजाज हिंदुस्तान शुगर के शेयर 9% बढ़कर 17.42 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, अवध शुगर में 8% की तेजी रही और शेयर 886.40 रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर 6.7% चढ़कर 653 रुपये पर पहुंच गए। ईआईडी पैरी में 3% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। उत्तम शुगर मिल्स के शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली।

ISMA ने 15% घटाया चीनी उत्पादन का अनुमान

ISMA ने बुधवार, 25 नवंबर को जारी अपने शुरुआती अनुमान में बताया कि मार्केटिंग ईयर 2026-27 में भारत का कुल चीनी उत्पादन 265.21 लाख टन रह सकता है। पिछले सीजन 2025-26 में यह आंकड़ा 312.13 लाख टन था। संगठन के मुताबिक, गन्ने की पैदावार में कमी और कई प्रमुख उत्पादक राज्यों में मानसून की खराब स्थिति के कारण उत्पादन पर असर पड़ सकता है। हालांकि, उत्पादन में 15% की गिरावट के आंकड़े को समझने के लिए एथेनॉल उत्पादन का हिसाब भी देखना जरूरी है।

एथेनॉल के लिए चीनी का इस्तेमाल नहीं होने का अनुमान

पिछले सीजन 2025-26 में चीनी मिलों ने 32.42 लाख टन चीनी का इस्तेमाल एथेनॉल बनाने के लिए किया था। इस वजह से कुल 312.13 लाख टन उत्पादन के बावजूद बाजार के लिए उपलब्ध शुद्ध चीनी उत्पादन 279.71 लाख टन रहा था। वहीं, 2026-27 के लिए ISMA ने एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी का इस्तेमाल नहीं होने का अनुमान लगाया है। इस कारण कुल और शुद्ध चीनी उत्पादन दोनों का अनुमान 265.21 लाख टन रखा गया है। इस हिसाब से पिछले सीजन के शुद्ध उत्पादन 279.71 लाख टन से तुलना करें तो बाजार के लिए उपलब्ध चीनी में वास्तविक गिरावट करीब 5% बैठती है, न कि 15%।

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में घट सकता है उत्पादन

देश के दो बड़े चीनी उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में उत्पादन को लेकर चिंता ज्यादा है। इस्मा के अनुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 2026-27 के दौरान चीनी उत्पादन 88.96 लाख टन रह सकता है। पिछले सीजन में यहां 95.42 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। महाराष्ट्र में स्थिति और कमजोर रहने का अनुमान है। यहां उत्पादन पिछले सीजन के 112.45 लाख टन के मुकाबले घटकर 86.85 लाख टन रह सकता है।

इस्मा की कार्यकारी समिति ने प्रमुख चीनी उत्पादक राज्यों में गन्ने की फसल का आकलन किया था। इसके मुताबिक, चालू सीजन में देश में गन्ने की खेती का कुल रकबा 55.53 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है। पिछले सीजन में यह 57.35 लाख हेक्टेयर था। यानी खेती के रकबे में करीब 3.2% की कमी आई है।

मौसम की मार से गन्ने की फसल पर असर

गन्ने की फसल पर मौसम का असर भी पड़ा है। इस्मा के मुताबिक, कुछ इलाकों में कम बारिश के कारण सूखे जैसे हालात बने और खेतों में नमी की कमी रही। वहीं, कुछ दूसरे क्षेत्रों में जरूरत से ज्यादा बारिश, जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली। अल नीनो से जुड़े मौसमी बदलावों ने भी फसल की बढ़त को प्रभावित किया है। इन सभी कारणों से इस बार गन्ने की उपलब्धता और चीनी उत्पादन पर दबाव रहने की आशंका है।

मांग के मुकाबले कम रह सकता है चीनी उत्पादन

भारत में हर साल चीनी की मांग करीब 280 से 285 लाख टन रहने का अनुमान है। दूसरी तरफ, इस्मा ने अगले सीजन में कुल उत्पादन 265.21 लाख टन रहने की बात कही है। मांग और उत्पादन के बीच इस अंतर से घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता कम होने की आशंका है। अगर ऐसा होता है तो चीनी की कीमतों को मजबूती देखने को मिल सकती है। चीनी कंपनियों के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। कीमतें बढ़ने पर कंपनियां अपनी चीनी बेहतर दाम पर बेच सकेंगी। इससे उनकी बिक्री और मुनाफे में सुधार हो सकता है। हालांकि, गन्ने की खरीद लागत और दूसरे खर्च बढ़ने पर मुनाफे में होने वाला फायदा कम भी हो सकता है।

शेयर बाजार में देखी जा रही अच्छी तेजी

भारतीय शेयर बाजार में आज अच्छी खासी तेजी देखने को मिली है। गुरुवार दोपहर बीएसई सेंसेक्स 0.53 फीसदी या 444 अंक की बढ़त के साथ 84,368 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 0.38 फीसदी या 101 अंक की बढ़त के साथ 25,916 पर ट्रेड करता दिखा।