26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों ने खाई पलटी, वायदा और हाजिर बाजार में उछल गए भाव, जानिए बड़े शहरों में क्या हो गए रेट

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों ने खाई पलटी, वायदा और हाजिर बाजार में उछल गए भाव, जानिए बड़े शहरों में क्या हो गए रेट

Gold Price Today: अमेरिका में उम्मीद से अधिक महंगाई के आंकड़ों ने यूएस फेड रेट हाइक को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एक्सपर्ट दिसंबर की बैठक के बाद अगले साल भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 26 Nov 2026, 10:39 AM IST

24 Carat Gold Rate

सोने की घरेलू वायदा कीमतों में तेजी आई है। (PC: AI)

Gold Price Today: अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़े अधिक आने के बावजूद सोने-चांदी की कीमतों में आज गुरुवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर और वायदा दोनों बाजारों में कीमतें हर निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 2610 रुपये की बढ़त के साथ 1,26,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 2400 रुपये की बढ़त के साथ 1,15,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1960 रुपये की बढ़त के साथ 94,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, चांदी का हाजिर भाव बिना किसी बदलाव के साथ 1,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
चेन्नई₹1,25,890₹1,15,400₹94,450
मुंबई₹1,25,890₹1,15,400₹94,420
दिल्ली₹1,26,040₹1,15,550₹94,570
कोलकाता₹1,25,890₹1,15,400₹94,420
बेंगलुरु₹1,25,890₹1,15,400₹94,420
हैदराबाद₹1,25,890₹1,15,400₹94,420
केरल₹1,25,890₹1,15,400₹94,420
पुणे₹1,25,890₹1,15,400₹94,420
वडोदरा₹1,25,940₹1,15,450₹94,470
अहमदाबाद₹1,25,940₹1,15,450₹94,470
जयपुर₹1,26,040₹1,15,550₹94,570
लखनऊ₹1,26,040₹1,15,550₹94,570
सोर्स- गुडरिटर्न्स

MCX पर सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 1.30 फीसदी या 1574 रुपये की बढ़त के साथ 1,22,711 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 3.36 फीसदी या 4,786 रुपये की बढ़त के साथ 1,47,303 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने के वैश्विक भाव

सोने का वैश्विक भाव 1.17 फीसदी या 41.60 डॉलर की बढ़त के साथ 3,606 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.27 फीसदी या 9.59 डॉलर की गिरावट के साथ 3,577 डॉलर प्रति औंस पर है।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 3.41 फीसदी या 1.38 डॉलर की बढ़त के साथ 41.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.31 फीसदी या 0.54 डॉलर की बढ़त के साथ 41.78 डॉलर प्रति औस पर है।

अमेरिका में महंगाई बढ़ने से सोने पर दबाव

अमेरिका में बुधवार को महंगाई के आंकड़े जारी हुए हैं। कोर पर्सनल कंजंप्शन एक्सपेंडिचर प्राइस इंडेक्स अक्टूबर में साल दर साल आधार पर 3.3 फीसदी बढ़ी है। यह 2023 के बाद सबसे अधिक सालाना बढ़ोतरी है। महंगाई के इन आंकड़ों से यूएस फेड रेट हाइक को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार दिसंबर की बैठक के बाद अगले साल भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिक ब्याज दरें सोने की कीमतों पर दबाव बनाती है, क्योंकि निवेशक बिना ब्याज वाले एसेट गोल्ड से निकलर ट्रेजरी बॉन्ड जैसे ब्याज वाले एसेट्स की तरफ जाने लगते हैं।

अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने के बाद बुधवार देर शाम सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। कारोबारी सत्र के दौरान एमसीएक्स पर सोना 1,17,906 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं, एमसीएक्स पर चांदी कारोबार के दौरान 1,36,712 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गई थी। हालांकि, निचले स्तरों पर खरीदारी के चलते कीमतें अच्छी-खासी रिकवरी के साथ बंद हुई थीं।