25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Gold Rate Today: ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से सर्राफा बाजारों में टूटा सोना, जानिए बड़े ज्वैलर्स किस भाव बेच रहे 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड

Gold Rate Today: ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से सर्राफा बाजारों में टूटा सोना, जानिए बड़े ज्वैलर्स किस भाव बेच रहे 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड

22 Carat Gold Rate: अमेरिका द्वारा नए टैरिफ प्लान की तैयारी से यूएस फेड रेट हाइक की उम्मीदों को बल मिला है। इससे बिना ब्याज वाले एसेट गोल्ड पर दबाव बढ़ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 25 Nov 2026, 12:54 PM IST

Gold Silver Price Today

सोना-चांदी में भारी गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

24 Carat Gold Rate 25th Nov 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ का राग छेड़ दिया है। अमेरिकी प्रशासन भारत, चीन यूरोपीय यूनियन और जापान समेत 16 ट्रेड पार्टनर्स पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे दिसंबर में यूएस फेड रेट हाइक की उम्मीदों को बल मिला है, जो सोने पर दबाव बना रहा है। यही कारण है कि सोने के भाव आज बुधवार को बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड का रेट बुधवार सुबह 3,635 रुपये गिरकर 1,21,310 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड का रेट टूटकर 1,18,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 20 कैरेट गोल्ड का रेट टूटकर 1,07,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 98,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 78,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।

सोने की शुद्धताकीमत (रुपये)
24 कैरेट₹1,21,310
22 कैरेट₹1,18,400
20 कैरेट₹1,07,970
18 कैरेट₹98,260
14 कैरेट₹78,250

तनिष्क में सोने के भाव

तनिष्क में बुधवार को 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरावट के साथ 1,14,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। यहां 18 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 93,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,25,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

जोयालुक्कास में सोने का भाव

जोयालुक्कास के ऑनलाइन स्टोर्स पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट बुधवार को घटकर 1,24,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट घटकर 1,14,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट घटकर 93,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में गोल्ड के रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,24,580 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,14,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का भाव

कल्याण ज्वैलर्स के जयपुर शोरूम में बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,27,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,17,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 95,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का भाव 74,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था।

बड़े शहरों में सोने के हाजिर भाव

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹1,24,580₹1,14,200₹93,450
मुंबई₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
दिल्ली₹1,24,730₹1,14,350₹93,590
कोलकाता₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
बेंगलुरु₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
हैदराबाद₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
केरल₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
पुणे₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
वडोदरा₹1,24,630₹1,14,250₹93,490
अहमदाबाद₹1,24,630₹1,14,250₹93,490
जयपुर₹1,24,730₹1,14,350₹93,590
लखनऊ₹1,24,730₹1,14,350₹93,590
सोर्स- गुडरिटर्न्स