25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आ गई गिरावट, चांदी 1 ही दिन में 10,000 रुपये हुई सस्ती, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में भाव

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आ गई गिरावट, चांदी 1 ही दिन में 10,000 रुपये हुई सस्ती, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में भाव

Gold Price Today 25th Nov 2026: सोने-चांदी की कीमतों में आज बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का घरेलू हाजिर भाव शुरुआती कारोबार में ही 10,000 रुपये टूट गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 25 Nov 2026, 10:01 AM IST

Gold Rate Today

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने की वैश्विक और घरेलू कीमतों में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजारों में भी कीमतें अच्छी-खासी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 3170 रुपये की गिरावट के साथ 1,24,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 2950 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 2410 रुपये की गिरावट के साथ 93,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी के घरेलू हाजिर भाव में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में यह बुधवार सुबह 10,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में सोने के हाजिर भाव

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹1,24,580₹1,14,200₹93,450
मुंबई₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
दिल्ली₹1,24,730₹1,14,350₹93,590
कोलकाता₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
बेंगलुरु₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
हैदराबाद₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
केरल₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
पुणे₹1,24,580₹1,14,200₹93,440
वडोदरा₹1,24,630₹1,14,250₹93,490
अहमदाबाद₹1,24,630₹1,14,250₹93,490
जयपुर₹1,24,730₹1,14,350₹93,590
लखनऊ₹1,24,730₹1,14,350₹93,590
सोर्स- गुडरिटर्न्स

MCX पर भी टूटे सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर भी कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 12 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 533 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,796 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 0.48 फीसदी या 698 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,740 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट आई है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.24 फीसदी या 8.50 डॉलर की गिरावट के साथ 3,582.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.15 फीसदी या 5.51 डॉलर की गिरावट के साथ 3,551.34 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.14 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 41.20 डॉलर प्रति औंस रह गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.15 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 40.81 डॉलर प्रति औंस रह गया है।