कारोबार

Banks Strike: 12 फरवरी को होगी हड़ताल, क्या बैंक रहेंगे बंद? चेक कर लें ताजा अपडेट

12 फरवरी को प्रस्तावित बैंक स्ट्राइक के चलते कई शाखाओं में सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, यह आधिकारिक बैंक हॉलिडे नहीं है और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की संभावना है।

2 min read
Feb 11, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर (PC: AI)

Bank Closed: देशभर में 12 फरवरी को प्रस्तावित बैंक हड़ताल को लेकर ग्राहकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विभिन्न बैंक कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर पूरे देश में एक दिन की हड़ताल की घोषणा की है। अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं तो ये जान लेना आवश्यक है कि क्या 12 फरवरी को बैंक हॉलिडे रहेगा या बैंक खुले रहेंगे।

ये भी पढ़ें

New Tax Rules: इन मामलों में नहीं लगेगा पैन कार्ड, बैंक से निकाल सकते हैं ज्यादा रकम, जानिए क्या हैं इनकम टैक्स के ड्राफ्ट नियम

क्या है बैंक स्ट्राइक का कारण?

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) सहित कई संगठनों ने इस हड़ताल का समर्थन किया है। यूनियनों का कहना है कि वे बैंकिंग सेक्टर में सुधार चाहते हैं, जिसमें वे पांच दिन का वर्क वीक लागू करने और कर्मचारियों से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान की मांग कर रहे हैं।

इन संगठनों का दावा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कार्यभार लगातार बढ़ रहा है, जबकि स्टाफ की संख्या में उतनी बढ़त नहीं हुई है। इसी मुद्दे को लेकर 12 फरवरी को पूरे देश में बैंक स्ट्राइक का ऐलान किया गया है। हालांकि यह हड़ताल मुख्य रूप से कर्मचारी संगठनों की है, इसलिए सभी बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे या नहीं, यह स्थानीय भागीदारी पर निर्भर करेगा।

क्या 12 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से 12 फरवरी को आधिकारिक बैंक हॉलिडे घोषित नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि यह नियमित सरकारी अवकाश नहीं है। लेकिन जिन बैंकों में कर्मचारी बड़ी संख्या में हड़ताल में शामिल होंगे, वहां शाखा सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

SBI का अलर्ट

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों को सलाह दी है कि हड़ताल के कारण कुछ सेवाओं पर असर पड़ सकता है। बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि एटीएम, नेट बैंकिंग और मोबाइल एप जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। हालांकि शाखाओं में कैश डिपॉजिट, चेक क्लीयरेंस और काउंटर ट्रांजैक्शन में देरी संभव है।

ऑनलाइन बैंकिंग और ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

बैंकिंग विशेषज्ञों का मानना है कि हड़ताल के दौरान डिजिटल पेमेंट, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं सामान्य रहेंगी। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे जरूरी ट्रांजैक्शन पहले ही निपटा लें या ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करें।

यदि आपको चेक जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना या लोन से संबंधित दस्तावेज जमा करने जैसे जरूरी काम हैं, तो संबंधित शाखा से पहले संपर्क करना बेहतर रहेगा। अलग-अलग राज्यों में हड़ताल का असर अलग हो सकता है। ऐसे में 12 फरवरी को बैंक हॉलिडे भले घोषित न हो, लेकिन बैंक स्ट्राइक के कारण सेवाओं में आंशिक बाधाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें

विदेश पैसा भेजने पर टैक्स होगा कम, जानिए कैसे RBI के नियम देंगे फायदा

Published on:
11 Feb 2026 05:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर