कारोबार

Social Media Viral Post: बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर का अनोखा बिजनेस मॉडल हुआ वायरल, दे रहा प्रीमियम सर्विस

Bengaluru auto driver viral post: इंटरनेट पर एक ऑटो ड्राइवर की प्रीमियम सर्विस की पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट के जरिए इंटरनेट पर बहस तेज हो गई है। कई ऑटो ड्राइवर अब इसे अपने ऑटो में भी शुरु कर सकते हैं।

2 min read
May 07, 2026
ऑटो ड्राइवर का अनोखा बिजनेस मॉडल वायरल। फोटो:(Reddit/headshotsonly19)

Premium auto service: भारत की सिलिकॉन वैली (Silicon Valley of India) बेंगलुरु शहर है। इस शहर से अलग-अलग स्टार्ट-अप आइडिया निकले हैं। कई ऐसे आइडिया जिंहोने पूरे भारत में अपनी पहचान बनाई है। यहां पर कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। इसी कड़ी में बेंगलुरु का एक ऑटो ड्राइवर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वजह है उसके ऑटो में लगा Premium Service Menu, जिसके जरिए उसने अपने साधारण ऑटो को प्रीमियम ऑटो में बदल दिया और ऐसा करने के लिए उसे कोई ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें

PSU Vs Private Petrol Pumps: सरकारी और प्राइवेट पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों आता है अंतर?

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुआ?

ऑटो में बैठते ही यात्री को एक मेन्यू दिखाई देता है, जिस पर लिखा होता है कि प्रीमियम ऑटो सर्विस में आपका स्वागत है। इसके बाद इस पूरे मेन्यू में ऑटो में मिलने वाली अलग-अलग सुविधाओं के बारे में बताया जाता है। इसकी फोटो इंटरनेट यूजर अपलोड कर दी। इसके बाद लोगों ने इस पर मजेदार रिएक्शन दिए और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई।

क्या बदलाव किए जो बन गया प्रीमियम ऑटो?

यात्रा करते समय हमारे साथ कई बार ऐसा होता है कि हमे प्यास लगती है और गर्मी भी। कभी-कभी हमारा फोन डिस्चार्ज होने वाला होता है। इसी प्रॉब्लम को पहचानते हुए ऑटो ड्राइवर ने 12 रुपये में 500ml की पानी की बोतल देता है।

इसके साथ ही ऑटो में अगर गर्मी लगती है तो आपको 30 मिनट के लिए पंखे की सर्विस भी मिलती है, जिसका चार्ज मात्र 10 रुपये होता है। इसके अलावा फोन को चार्ज करने के लिए हर तरह की चार्जिंग केबल होती है। इन सुविधाओं को देकर यह एक प्रीमियम ऑटो की सवारी हो जाती है, जोकि कैब में मिलने वाली सुविधाओं जैसी होती है।

सोशल मीडिया पर हुई बहस

इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह तरह के कंमेंट आने लगे। कई लोगों ने इसकी तारिफ की तो कईयों ने इसकी आलोचना की। एक यूजर ने इसे ऑटो वाले का बिजनेस माइनसेट बताकर एक्सट्रा इनकम का शानदार तरीका बताया। तो दूसरे यूजर ने कहा की बैगलुरु में कुछ भी पॉसिबल है। वहीं कुछ यूजर्स ने इसकी आलोचना की और कहा कि बेसिक सुविधाओं के कोई पैसे कैसे ले सकता है? तो किसी ने कमेंट किया कि इससे ऑटो राइड महंगी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

Success Story: 4 महीने में खड़ी की 1 करोड़ की कंपनी, 24 साल के फाउंडर की स्टार्टअप स्टोरी वायरल
Published on:
07 May 2026 01:09 pm
Also Read
View All