6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता के बिजनेस को बचाने के लिए लाखों की नौकरी को ठुकरा दिया, वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ

Viral News: पिता के 17 साल पुराने फर्नीचर बिजनेस को आधुनिक बनाने के लिए बेटी ने छोड़ दी 10 लाख रुपये की नौकरी। जानिए सोशल मीडिया पर लोग क्यों कर रहे हैं जमकर तारीफ।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

May 06, 2026

Shifanaz Sharief instagram reel

Shifanaz Sharief (Patrika)

Shifanaz Sharief Viral Video: आज के समय में हर कोई एक अच्छी नौकरी और भारी भरकम सैलरी पैकेज का सपना देखता है। लोग हमेशा अपनी सैलरी बढ़ाने के लिए नई नौकरियां तलाशते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी लड़की की कहानी वायरल हो रही है जिसने, अपने पापा के बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अपनी 10 लाख रुपये से ज्यादा की नौकरी को खुशी-खुशी छोड़ दिया। शिफानाज़ शरीफ नाम की इस लड़की ने जानबूझकर अपनी सैलरी में भारी कटौती की ताकि वह अपने परिवार के 17 साल पुराने फर्नीचर बिजनेस को एक नई पहचान दिला सके।

10 लाख से 4 लाख पर आई सैलरी

इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर करते हुए शिफानाज़ ने बताया कि, उनकी सैलरी पहले 10.25 लाख रुपये सालाना थी जो अब घटकर 4.75 लाख रुपये रह गई है। उन्होंने बताया कि यह कोई मजबूरी या नुकसान नहीं बल्कि उनका खुद का सोच समझकर लिया हुआ फैसला था। शिफानाज़ ने कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद एक मार्केटिंग एजेंसी में अकाउंट डायरेक्टर और ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में अपनी पहली नौकरी शुरू की थी। वहां एक साल काम करने के बाद उन्होंने कुछ समय पार्ट टाइम जॉब की और फिर अपने पापा के बिजनेस से जुड़ने का फैसला किया।

पिता की विरासत को सहेजना चाहती थीं

शिफानाज़ ने अपने इस फैसले के पीछे की सबसे बड़ी वजह बताते हुए कहा कि, उनके पापा ने पिछले 17 सालों की कड़ी मेहनत और संघर्ष से इस फर्नीचर बिजनेस को खड़ा किया है। वह अपने पिता की इस जीवन भर की मेहनत को यूं ही अकेला नहीं छोड़ना चाहती थीं। शिफा कहती हैं कि उनके पास जिंदगी में बहुत ज्यादा सुविधाएं नहीं हैं लेकिन, एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि उनके पिता उनकी बातों, बिजनेस सजेशन और एडवाइस को बहुत ध्यान से सुनते हैं। अक्सर फैमिली बिजनेस में युवाओं की बातों को इतनी अहमियत नहीं मिलती।

व्यवसाय को दे रही हैं मॉडर्न टच

आजकल शिफानाज़ अपना पूरा समय इस ट्रेडिशनल फर्नीचर व्यापार को आधुनिक बनाने में लगा रही हैं। अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर में काम करना काफी मुश्किल होता है लेकिन वह अपनी मार्केटिंग और बिजनेस की गहरी समझ का इस्तेमाल करके इसे और बेहतर बना रही हैं। इसके साथ ही वह इस इंडस्ट्री में मार्केट गैप को समझते हुए अपना खुद का एक नया बिजनेस शुरू करने की संभावनाएं भी तलाश रही हैं।

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

शिफानाज़ का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स उनके इस फैसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, परिवार के साथ मिलकर कुछ नया बनाना किसी भी आम नौकरी से ज्यादा चुनौतीपूर्ण और मुश्किल होता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, थोड़े समय के आराम की जगह लंबे समय तक कुछ नया सीखने का फैसला लेना काबिले तारीफ है। लोगों का कहना है कि यह असली एंटरप्रेन्योरशिप का सबसे बेहतरीन उदाहरण है।