5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Union Bank में 1865 पदों पर निकली बंपर भर्ती, स्टाइपेंड भी मिलेगा इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे अप्लाई

Union Bank Vacancy 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेजुएट युवाओं के लिए अप्रेंटिस के 1865 पदों पर शानदार भर्ती निकाली है। अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो इस भर्ती से जुड़ी सभी डिटेल्स पढ़ लें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

May 05, 2026

Union Bank Recruitment 2026 For 1865 Posts

Union Bank Apprentice Vacancy 2026 (Image- ChatGPT)

Union Bank Recruitment 2026: सरकारी नौकरी और खासकर बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेजुएट युवाओं के लिए अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत देश भर में कुल 1865 खाली पदों को भरा जाएगा। बैंक की नौकरी का सपना देखने वाले सभी ग्रेजुएट उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यह युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर में अपने करियर की शुरुआत करने का एक बेहतरीन मौका है।

आवेदन की लास्ट डेट

जो भी कैंडिडेट्स इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं वह यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 19 मई,2026 तय की गई है। युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर दें।

एज लिमिट और एलिजिबिलिटी

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। सबसे अहम बात यह है कि छात्र का ग्रेजुएशन का रिजल्ट 1 अप्रैल,2026 तक घोषित हो चुका हो। एज लिमिट की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 1 अप्रैल,2026 तक कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड

उम्मीदवारों का सिलेक्शन एक ऑनलाइन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल अवेयरनेस अंग्रेजी क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड रीजनिंग और कंप्यूटर नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इस अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने एक तय स्टाइपेंड भी दिया जाएगा जिससे उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी।

एप्लिकेशन फीस और जरूरी शर्त

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी पुरुष वर्ग के लिए यह 944 रुपये और महिलाओं के लिए फीस 708 रुपये रखी गई है। एससी एसटी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये है जिसका भुगतान केवल ऑनलाइन तरीके से ही करना होगा। ध्यान रहे बैंक ने इस भर्ती के लिए एक जरूरी शर्त यह रखी है कि उम्मीदवार जिस राज्य से आवेदन कर रहा है उसे वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ना लिखना बोलना और समझना अच्छे से आना चाहिए।