4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले थलपति विजय कितने पढ़े लिखे हैं?

Thalapathy Vijay Education: फिल्मों के लिए बीच में ही छोड़ दी थी कॉलेज की पढ़ाई और अब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जानिए TVK चीफ थलपति विजय आखिर कितने पढ़े लिखे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

May 04, 2026

Thalapathy Vijay Education, TVK election results 2026

Thalapathy Vijay Education (Image- ChatGPT)

Thalapathy Vijay Education: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इतिहास रच दिया है। अपनी नई पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) के साथ पहली बार चुनावी मैदान में उतरे विजय की पार्टी भारी जीत की ओर बढ़ रही है। चुनावी रुझानों और नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि वह पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। उनका मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। आम जनता से लेकर उनके करोड़ों प्रशंसक यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले और अब राजनीति में छा जाने वाले विजय असल जिंदगी में कितने पढ़े लिखे हैं।

चेन्नई से ही पूरी की शुरुआती पढ़ाई

थलपति विजय का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उनका जन्म 22 जून, 1974 को चेन्नई में हुआ था। उनके पिता एस ए चंद्रशेखर सिनेमा जगत के एक जाने माने फिल्म निर्देशक हैं और मां शोभा चंद्रशेखर एक मशहूर गायिका हैं। विजय की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चेन्नई के ही स्कूल से पूरी हुई थी। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई फातिमा स्कूल और बाललोक मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की थी।

बीच में ही छोड़ दी थी कॉलेज की पढ़ाई

स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद विजय ने चेन्नई के ही लोयोला कॉलेज में दाखिला लिया था। यहां उन्होंने विजुअल कम्युनिकेशन कोर्स में अपना एडमिशन कराया था। हालांकि कॉलेज के दिनों में ही उनका रुझान फिल्मों और एक्टिंग की तरफ बहुत ज्यादा हो गया था। एक्टिंग में अपना करियर बनाने और फिल्मों में काम करने के लिए विजय ने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सिनेमा जगत में सफलता के कई नए मुकाम हासिल किए।

सिनेमा को कहा अलविदा राजनीति पर फोकस

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरने के लिए थलपति विजय ने अपने 33 साल लंबे सफल एक्टिंग करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उन्होंने बहुत पहले ही साफ कर दिया था कि, राजनीति उनके लिए कोई पार्ट टाइम काम नहीं है और वह जनता की सेवा में अपना पूरा समय देना चाहते हैं। उनकी इसी लगन और समर्पण का नतीजा है कि आज वह तमिलनाडु की राजनीति के सबसे बड़े और लोकप्रिय चेहरे बनकर उभरे हैं।