14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samrat Chaudhary: बिहार के अगले CM होंगे सम्राट चौधरी! मिलेंगी ये सुविधाएं, जानिए कितने पढ़े-लिखे है

Samrat Chaudhary Education: बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है और वह है सम्राट चौधरी। कितने पढ़े लिखे हैं सम्राट चौधरी, साथ ही जानिए बिहार के सीएम को कितनी मिलती है सैलरी।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Mohsina Bano

Apr 14, 2026

Samrat Chaudhary Net Worth 2026, Samrat Chaudhary educational qualification,Bihar CM Salary 2026, Samrat Chaudhary

सम्राट चौधरी (फोटो सोर्स : IANS)

Who is Samrat Chaudhary: बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है और वह है सम्राट चौधरी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी को उनके समर्थक अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देख रहे हैं। अपनी आक्रामक राजनीति और संगठन पर मजबूत पकड़ के लिए मशहूर सम्राट चौधरी का सियासी सफर जितना दिलचस्प है, उतनी ही चर्चा उनकी शिक्षा और संपत्ति की भी होती है। आइए जानते हैं अगर वे मुख्यमंत्री बने, तो उन्हें सरकार की ओर से कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाएंगी?

Samrat Chaudhary Education: शिक्षा को लेकर रहते हैं विवादों में

सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता अक्सर विरोधियों के निशाने पर रहती है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने प्री-फाउंडेशन कोर्स (PFC) किया है। इसके अलावा, उनके पास डॉक्टरेट इन लिटरेचर की मानद उपाधि भी है।

  • क्या है प्री-फाउंडेशन कोर्स: यह उन स्टूडेंट्स के लिए बनाया गया है जो अपनी औपचारिक स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पाते और सीधे हायर एजुकेशन में प्रवेश लेना चाहते हैं।
  • 2010 का हलफनामा: इस हलफनामे में सम्राट चौधरी ने अपनी शैक्षणिक योग्यता सातवीं पास (Class 7) बताई है।
  • 2020 के हलफनामा: 2020 के चुनावी दस्तावेजों में उन्होंने अपनी शिक्षा डॉक्टरेट (Doctorate) लिखी है।
  • लेकिन उम्मीदवार विवरण (affidavit) या चुनाव आयोग के सार्वजनिक रिकॉर्ड में यह नहीं मिल रहा कि उन्होंने मैट्रिक परीक्षा कब पास की। मैट्रिक पासिंग का प्रमाण या अंक सूची सार्वजनिक दस्तावेजों में पुष्टि के लिए उपलब्ध नहीं है।

First BJP CM in Bihar: कद्दावर राजनीतिक परिवार से नाता

सम्राट चौधरी के रगों में राजनीति दौड़ती है। उनके पिता शकुनी चौधरी बिहार के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं। उनकी पत्नी का नाम ममता कुमारी हैं। सम्राट ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राजद से की थी और सबसे कम उम्र में मंत्री बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इसके बाद वे जदयू और फिर भाजपा में शामिल हुए। सम्राट चौधरी और उनके परिवार का प्रभाव मुंगेर और खगड़िया बेल्ट में काफी गहरा माना जाता है।

Samrat Chaudhary Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

2025 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, सम्राट चौधरी और उनके परिवार की कुल नेटवर्थ लगभग 11.31 करोड़ रुपये है। उनके पास लगभग 99.32 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें बैंक बैलेंस और इन्वेस्टमेंट शामिल हैं। साथ ही उनके पास करीब 20 लाख रुपये का सोना (200 ग्राम) और एक बोलेरो नियो कार है। सम्राट चौधरी सुरक्षा और शौक के लिए हथियार भी रखते हैं। उनके पास 4 लाख रुपये की एनपी बोर राइफल और 2 लाख रुपये की रिवॉल्वर है। खास बात यह है कि उन पर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान का कोई कर्ज नहीं है।

Bihar CM Salary 2026: मुख्यमंत्री बनने पर मिलेंगी ये सुविधाएं

  • सैलरी: बिहार के मुख्यमंत्री का वेतन भत्तों सहित लगभग 2.15 लाख से 2.60 लाख रुपये के बीच होता है।
  • आवास और सुरक्षा: मुख्यमंत्री को पटना का ऐतिहासिक 1 अणे मार्ग बंगला मिलता है और साथ ही उन्हें जेड प्लस (Z+) श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है। इसमें SSG के प्रशिक्षित जवान तैनात रहते हैं। 
  • सवारी: सरकारी दौरों के लिए हेलीकॉप्टर, चार्टर्ड प्लेन और बुलेट प्रूफ गाड़ियों का काफिला हमेशा साथ रहता है। जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाती है। 
  • मुफ्त इलाज: बिहार के मुख्यमंत्री और उनके पूरे परिवार को देश और विदेश में पूर्ण रूप से मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिलती है।