14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE 10th Result 2026: उमंग ऐप और डिजीलॉकर पर बढ़ी हलचल, क्या आज जारी होगा रिजल्ट 10वीं का रिजल्ट? फौरन जान लें ये नियम

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं के 25 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर। उमंग ऐप और डिजीलॉकर पर रिजल्ट लिंक जल्द सक्रिय होगा। रिजल्ट जारी होने से पहले ही जान लें स्कोरकार्ड चेक करने का तरीका और

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Apr 14, 2026

CBSE 10th Result 2026, CBSE Class 10th Result Link, CBSE Board Result Today, cbse.gov.in 10th Result, cbseresults.nic.in 2026,

CBSE 10th Result 2026 (Image- Patrika)

CBSE 10th result 2026 Latest News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं के नतीजों को लेकर छात्रों और अभिभावकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। डिजीलॉकर और उमंग ऐप जैसे आधिकारिक सरकारी प्लेटफॉर्म पर बढ़ती हलचल से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड किसी भी वक्त स्कोरकार्ड जारी कर सकता है।

हालांकि, आज रिजल्ट जारी होने की चर्चाओं के बीच बोर्ड के अधिकारियों ने स्थिति साफ कर दी है। ताजा अपडेट के मुताबिक, बोर्ड अभी रिजल्ट अपलोड करने की अंतिम प्रक्रिया में है और आज रिजल्ट जारी होने की संभावना कम है।

CBSE 10th Result Direct Link: डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर रहें अपडेट

रिजल्ट जारी होने से पहले सरकारी क्लाउड प्लेटफॉर्म डिजीलॉकर ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे अपना डिजीलॉकर अकाउंट पहले से ही एक्टिव कर लें ताकि रिजल्ट घोषित होते ही वे अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट तुरंत डाउनलोड कर सकें। ऑफिशियल वेबसाइटों के साथ-साथ उमंग ऐप पर भी रिजल्ट का लिंक उपलब्ध रहेगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर भी नजर बनाए रखें।

CBSE Two Session Exam 2026: इस बार टू-बोर्ड सिस्टम से हुए हैं एग्जाम

बता दें कि साल 2026 से सीबीएसई ने दो सेशन में परीक्षा कराने की व्यवस्था लागू की है। 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुए पहले सेशन के एग्जाम सभी छात्रों के लिए कंपलसरी थे। अब जारी होने वाले परिणाम इसी परीक्षा के होंगे। इसके बाद 15 मई से 1 जून के बीच दूसरे सेशन के एग्जाम आयोजित किए जाएंगे, जो पूरी तरह ऑप्शनल है। छात्र अपने स्कोर में सुधार करने के लिए अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। यह एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए होगा जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं या किसी विषय में असफल रहे हैं।

CBSE Board Result 2026: परीक्षा से जुड़े कुछ खास आंकड़े

  • कुल छात्र: इस साल 25,08,319 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
  • छात्र और छात्राएं: इनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं।
  • एग्जाम सेंटर्स: देशभर में 8,075 केंद्रों पर 83 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी।

CBSE 10th Result 2026 Updates: रिजल्ट चेक करे वक्त रखें इन बातों का ध्यान

  • एडमिट कार्ड तैयार रखें: स्कोरकार्ड देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी। इसे अपने पास संभाल कर रखें।
  • हाई-स्पीड इंटरनेट : रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है, इसलिए बेहतर होगा कि हाई-स्पीड इंटरनेट वाले क्षेत्र में रहें।
  • ऑप्शनल वेबसाइट्स: अगर मुख्य वेबसाइट cbse.gov.in लोड नहीं हो रही है, तो results.nic.in या digilocker.gov.in का उपयोग करें।
  • विवरणों की जांच: रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि की स्पेलिंग जरूर चेक करें।
  • मार्कशीट का प्रिंट: भविष्य की जरूरत के लिए ऑनलाइन मार्कशीट का प्रिंट आउट लेना न भूलें, हालांकि मूल मार्कशीट स्कूल से ही मिलेगी।
  • स्कोर में सुधार का मौका: यदि अंक उम्मीद से कम आते हैं, तो परेशान न हों। आपके पास 15 मई से होने वाले दूसरे सत्र के एग्जाम में शामिल होने का विकल्प है।

बता दें, इस साल करीब 25 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिन्हें अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार है।