13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE Class 10 Result 2026: जल्द जारी होंगे सीबीएसई 10वीं के नतीजे, सीधे इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

CBSE Class 10 Result 2026: सीबीएसई 10वीं के 25 लाख छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। नए परीक्षा पैटर्न के कारण इस बार नतीजे समय से पहले जारी होंगे। जानिए कब और कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Apr 13, 2026

CBSE Class 10 Result 2026, CBSE 10th Result Date, CBSE Board Result Link, cbse.gov.in result,

CBSE

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अगले सप्ताह किसी भी समय कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। इस साल करीब 25 लाख स्टूडेंट्स अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है और मार्क्स फीडिंग की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक किसी ऑफिशियल तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि मई में होने वाले दूसरे सत्र (Session 2) की परीक्षाओं के चलते इस बार रिजल्ट समय से काफी पहले जारी किया जा सकता है।

CBSE 10th Result Date: इस बार समय से पहले क्यों आ रहा है रिजल्ट?

आमतौर पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे मई या इसके बाद के महीने में जारी करता है। पिछले साल 13 मई को परिणाम आए थे। लेकिन साल 2026 से लागू हुए नए टू-सेशन एग्जाम सिस्टम (Two Session Exam System) की वजह से इस बार बोर्ड अपनी समय सीमा में बदलाव कर रहा है। सीबीएसई ने इस साल 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू की थीं, जो 11 मार्च को खत्म हो गई थीं। रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं के स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

CBSE Board Result Link: वेबसाइट के साथ डिजीलॉकर पर भी देख सकेंगे

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देख सकेंगे जैसे- cbse.gov.in, results.nic.in, results.digilocker.gov.in और umang.gov.in डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

CBSE Result 2026 Check Online: कैसे चेक करें अपना स्कोर

स्टूडेंट्स ऑनलाइन अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CBSE Class 10 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

CBSE Two Session Exam 2026: 2026 से बदला गया एग्जाम पैटर्न

साल 2026 एकेडमिक ईयर से सीबीएसई ने मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब स्टूडेंट्स के पास दो बार बोर्ड परीक्षा देने का विकल्प है। यदि कोई छात्र पहले सत्र के अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह अपनी परफॉर्मेंस में सुधार के लिए दूसरे सेशन (ऑप्शनल एग्जाम) में अधिकतम तीन सब्जेक्ट्स में दोबारा शामिल हो सकता है। इस पहल का मकसद छात्रों पर से मानसिक दबाव कम करना और उन्हें एक ही एकेडमिक ईयर में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका देना है।