12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NPCIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिना परीक्षा मिलेगी 74 हजार स्टाइपेंड वाली नौकरी

NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026: एनपीसीआईएल में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकली है। गेट स्कोर के आधार पर होने वाले चयन में ट्रेनिंग के दौरान 74,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। जानिए इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने का पूरा प्रोसेस और योग्यता क्या है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Apr 13, 2026

NPCIL Recruitment 2026, NPCIL Executive Trainee Jobs 2026, NPCIL Recruitment through GATE score,

NPCIL Vacancy 2026 (Photo- AI)

NPCIL Executive Trainee Recruitment 2026: इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास भारत सरकार की नवरत्न कंपनी, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में करियर बनाने का सुनहरा मौका है। NPCIL ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ET-2026) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के दौरान ही 74,000 रुपये प्रति माह का भारी-भरकम स्टाइपेंड दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

NPCIL Recruitment 2026 Dates: जरूरी तारीखें और आवेदन शुल्क

NPCIL इस भर्ती के जरिए कुल 330 पदों को भरेगा। इसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल, सिविल और इंस्ट्रुमेंटेशन जैसी अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच के हिसाब से पोस्ट शामिल हैं। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रूपये है। वहीं सभी कैटेगरी की महिलाओं, एससी/एसटी, दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन नि:शुल्क है

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026 (शाम 4 बजे तक)

NPCIL Vacancy 2026:योग्यता और एज लिमिट

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में 4 साल की बी.ई., बी.टेक. या बी.एससी. इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।
सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष (30 अप्रैल 2026 तक) तय की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार, ओबीसी वर्ग को 3 साल और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की रियायत दी जाएगी।

NPCIL Jobs without Exam: गेट (GATE) स्कोर है जरूरी

खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई अलग से लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों का चयन GATE 2024, 2025 या 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इन तीन वर्षों में से किसी भी एक साल का वैलिड गेट स्कोरकार्ड के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू अंको के आधार पर होगा।

NPCIL Stipend and Salary: ट्रेनिंग के बाद मिलेगी ग्रुप-ए की नौकरी

एक साल की ट्रेनिंग के दौरान कैंडिडेट्स को 74,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके साथ ही एकमुश्त 30,000 का बुक अलाउंस भी मिलेगा। सफलतापूर्वक एक साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कैंडिडेट्स को साइंटिफिक ऑफिसर-सी (ग्रुप-ए) के पद पर तैनात किया जाएगा। नियुक्ति के बाद शुरुआती वेतन लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये होगा, जिसमें महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी शामिल होंगी।