5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RSSB Lab Assistant 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डायरेक्ट डाउनलोड

RSSB Lab Assistant Admit Card 2026 LInk: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स परीक्षा की तारीख नियम और डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Mohsina Bano

May 05, 2026

RSMSSB Lab Assistant Admit Card direct link

Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026 (Image- ChatGPT)

RSSB Lab Assistant Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने सीधी और संयुक्त सीधी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस सरकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार आज 5 मई से ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपने हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का शेड्यूल

बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह परीक्षा दो दिन आयोजित की जाएगी। जियोग्राफी के प्रयोगशाला सहायक पद के लिए परीक्षा 9 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। वहीं विज्ञान विषय के प्रयोगशाला सहायक और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के पदों के लिए परीक्षा 10 मई को दो अलग अलग पारियों में आयोजित की जाएगी। इसमें पहला पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

OMR के नियम

परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों को अपनी ओएमआर उत्तर पुस्तिका की एक कार्बन कॉपी साथ ले जाने की अनुमति होगी। इसे फाइनल रिजल्ट घोषित होने तक बहुत ही संभाल कर रखना होगा। एग्जाम देते समय गोले भरते वक्त पेन को अच्छी तरह दबाकर चलाएं ताकि कार्बन कॉपी पर आपके उत्तर बिल्कुल सही तरह से छप सकें। एक से ज्यादा जवाबों पर निशान न लगाएं और कटिंग, ओवरराइटिंग करने से भी बचें। 

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

होमपेज खुलने के बाद Get Admit Card वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद अपनी भर्ती परीक्षा Lab Assistant को सिलेक्ट करें।

अब नए पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि सही सही भरें।

जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर खुल जाएगा।

सेंटर पर क्या ले जाएं और क्या नहीं

कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र ले जाना कंपलसरी है। पहचान के लिए आधार कार्ड को प्राथमिकता दी जाएगी जिसमें जन्म तिथि साफ तौर पर लिखी हो। इसके अलावा हर पेपर के लिए एक लेटेस्ट पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी साथ ले जानी होगी जिसका साइज 2.5 गुणा 2.5 सेंटीमीटर होना चाहिए। सेंटर के अंदर मोबाइल फोन ब्लूटूथ इयरफोन बैग कैलकुलेटर घड़ी पानी की बोतल और किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री ले जाने पर पूरी तरह से सख्त पाबंदी है।