5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए डीआरडीओ में इंटर्नशिप का शानदार मौका मिलेगा 30 हजार स्टाइपेंड

DRDO Paid Internship 2026: इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के लिए डीआरडीओ में छह महीने की पेड इंटर्नशिप का नोटिफिकेशन जारी हो गया है, जिसमें 30000 रुपये स्टाइपेंड भी मिलेगा। जानिए क्या है आवेदन प्रक्रिया स्टाइपेंड और योग्यता की पूरी डिटेल।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

May 05, 2026

DRDO Paid Internship 2026

DRDO Recruitment 2026 (Image- ChatGPT)

DRDO Internship 2026: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के लिए पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम के तहत डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज (डीआईपीएएस) ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी डिफेंस सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो 15 मई,2026 तक इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित कैंडिडेट्स को दिल्ली और हल्द्वानी स्थित डीआरडीओ की प्रतिष्ठित लैबोरेटरी में अनुभवी वैज्ञानिकों के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस इंटर्नशिप के लिए केवल वही कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जो शैक्षणिक वर्ष 2026-2027 में बीई बीटेक या एमई एमटेक के फाइनल इयर में प्रवेश लेने वाले हैं। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या संस्थान में नामांकित होना कंपलसरी है। इसके अलावा कैंडिडेट्स का कोई भी पुराना पेपर बैक या फेल नहीं होना चाहिए। आवेदन के लिए कॉलेज से एक स्पॉन्सरशिप या रेफरल लेटर लेना भी जरूरी है।

स्टाइपेंड और ट्रेनिंग ड्यूरेशन

यह पेड इंटर्नशिप पूरे छह महीने की होगी जो संभावित रूप से 1 जुलाई,2026 से शुरू होगी। इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को कुल 30000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। नियमों के हिसाब से 15000 रुपये तीन महीने पूरे होने पर और बाकी 15000 रुपये छह महीने का कार्यकाल पूरा होने पर दिए जाएंगे। स्टाइपेंड का लाभ उठाने के लिए कैंडिडेट्स को हर महीने कम से कम 15 दिन उपस्थित रहना होगा। इंटर्नशिप के दौरान रहने,खाने और यात्रा का खर्च उम्मीदवार को खुद उठाना होगा।

सिलेक्शन प्रोसेस

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मेरिट और ऑनलाइन या ऑफलाइन इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। समान अंक होने की स्थिति में ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की जानकारी केवल ईमेल के जरिए दी जाएगी। जॉइनिंग के समय पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट और नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है।

ऐसे करें आवेदन

एलिजिबल उम्मीदवार डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म को अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में भरकर उसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, कॉलेज आईडी, मार्कशीट और कॉलेज का रेफरल लेटर संलग्न करना होगा। पूरी तरह से भरा हुआ फॉर्म डाक के जरिए द डायरेक्टर डीआईपीएएस डीआरडीओ लखनऊ रोड तिमारपुर दिल्ली 110054 के पते पर भेजना होगा। लिफाफे के ऊपर विषय के साथ पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए।