7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: अमेरिका-ईरान के बीच पीस डील की उम्मीदों से उछला सोना, चांदी में आ गई तेजी, जानिए भाव

Gold Silver Price Today: ईरान और अमेरिका के बीच संभावित पीस डील के चलते सोने में आज तेजी देखी जा रही है। चांदी भी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

May 07, 2026

Gold Silver Price Today

सोने-चांदी में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज गुरुवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 0.29 फीसदी या 439 रुपये की बढ़त के साथ 1,52,571 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यूएस-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते के चलते सोने में आज तेजी देखी जा रही है। निवेशक इस समझौते को लेकर स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं। उधर मजबूत यूएस प्राइवेट पेरोल डेटा ने आगामी भविष्य में फेड रेट कट की संभावना को कम किया है। इसके चलते सोने में तेजी सीमित रही है।

चांदी के भी बढ़ गए भाव

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 0.69 फीसदी या 1745 रुपये की बढ़त के साथ 2,55,010 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज गुरुवार को तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.20 फीसदी या 9.50 डॉलर की बढ़त के साथ 4,703.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.12 फीसदी या 5.53 डॉलर की बढ़त के साथ 4,696 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.89 फीसदी या 0.69 डॉलर की बढ़त के साथ 77.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.36 फीसदी या 0.28 डॉलर की बढ़त के साथ 77.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

कच्चे तेल में तेजी

कच्चे तेल की कीमतों में आज गुरुवार को तेजी देखी जा रही है। क्रूड ऑयल WTI आज 0.66 फीसदी या 0.63 डॉलर की बढ़त के साथ 95.71 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 0.67 फीसदी या 0.68 डॉलर की बढ़त के साथ 102 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।