6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Share Market Recovery: शेयर बाजार ने लिया यू-टर्न, सेंसेक्स 940 अंक उछला, निवेशकों की जेब में आए 6 लाख करोड़

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को शानदार वापसी की। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने की संभावनाओं और कच्चे तेल की कीमतों में 6% तक की भारी गिरावट के कारण सेंसेक्स 900 अंक और निफ्टी 300 अंक से ज्यादा चढ़ गया।

2 min read
Google source verification
Share Market today update top gainers and losers list

प्रतीकात्मक तस्वीर (PC: AI)

Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार ने आज के कारोबारी सत्र में यू-टर्न लिया। सुबह से ही बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल रहा लेकिन दोपहर के बाद बाजार ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि निवेशकों के चेहरे खिल गए। BSE पर सेंसेक्स में 940 अंक यानी 1.20 फीसदी की तेजी आई और यह 77,958 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, NSE पर निफ्टी50 ने भी 300 अंकों की छलांग लगाकर 24,300 का आंकड़ा पार किया।

6 लाख करोड़ बढ़ी संपत्ति

बाजार में आई इस तेजी से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 473 लाख करोड़ रुपये हो गया। महज कुछ घंटों के भीतर ही निवेशकों की संपत्ति में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

BSE सेंसेक्स पर आज के टॉप गेनर्स की लिस्ट में InterGlobe ने सबसे ज्यादा बढ़त बनाई। यह करीब 6.65 फीसदी ऊपर रहा। इसके अलावा Trent और Asian Paints में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली, जिससे इन शेयरों में 3 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज हुई।

क्रमांककंपनी का नामवर्तमान कीमत (₹)कीमत में बदलाव (₹)% बदलाव
1InterGlobe4,520+282.00+6.65%
2Trent4,290+154.00+3.74%
3Asian Paints2,519+89.00+3.67%
4SBI1,096+36.10+3.41%
5HDFC Bank796.55+24.30+3.14%
स्त्रोत: BSE सेंसेक्स

इन शेयरों में रही तेज हलचल

विमानन कंपनी 'इंडिगो' (IndiGo) के शेयर 7 फीसदी तक उछल गए। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक और एसबीआई जैसे दिग्गज शेयरों में 3-4 फीसदी की तेजी रही। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 2 फीसदी की शानदार बढ़त दर्ज की गई।

क्यों आई बाजार में अचानक तेजी?

इस बड़ी रिकवरी के पीछे सबसे मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम होने की खबर रही। 'एक्सियोस' (Axios) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर सहमति बनती दिख रही है। व्हाइट हाउस को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच शांति के लिए एक एमओयू (MoU) साइन हो सकता है। इस खबर ने वैश्विक बाजार के साथ-साथ भारतीय बाजार में भी रौनक लाने का काम किया है।

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

शांति वार्ता की खबर आते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी गई। ब्रेंट क्रूड 5 फीसदी टूटकर 104 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 6 फीसदी गिरकर 96 डॉलर पर पहुंच गया। भारत जैसे देश के लिए, जो अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, तेल का सस्ता होना इकोनॉमी और शेयर बाजार के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है।