
एपल सिरी अपडेट वाले मुकदमें में सेटलमेंट पर राजी हो गया है। (PC: AI)
AI की दौड़ में आगे निकलने की जल्दबाजी अब Apple को भारी पड़ती दिख रही है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Apple पर आरोप लगा है कि उसने ऐसे AI फीचर्स का प्रचार किया, जो असल में मौजूद ही नहीं थे। मामला इतना बढ़ गया कि कंपनी को अब 250 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,000 करोड़ रुपये के सेटलमेंट पर राजी होना पड़ा है।
यह मुकदमा पिछले साल कैलिफोर्निया की फेडरल कोर्ट में दायर किया गया था। आरोप है कि एपल ने अपने “एपल इंटेलिजेंस” फीचर्स को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, ताकि iPhone 15 और iPhone 16 की बिक्री तेज हो सके। लेकिन जिन फीचर्स का वादा किया गया, उनमें से कई आज तक यूजर्स को नहीं मिले।
सबसे ज्यादा सवाल नए सिरी अपडेट को लेकर उठे। एपल ने 2024 में दावा किया था कि सिरी पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और इंसानों जैसी बातचीत करने वाला असिस्टेंट बनेगा। लेकिन महीनों बीत गए और वह अपडेट कभी समय पर नहीं आया। शिकायत में कहा गया कि एपल ऐसे AI फीचर्स का प्रचार कर रहा था जो उस समय मौजूद नहीं थे, आज भी नहीं हैं और शायद अगले दो साल तक भी पूरी तरह तैयार नहीं होंगे। यही बात कंपनी के लिए गले की हड्डी बन गई।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में जिन लोगों ने जून 2024 से मार्च 2025 के बीच iPhone 15 या iPhone 16 खरीदा था, उन्हें 25 से 95 डॉलर तक का भुगतान मिल सकता है। हालांकि, यह सेटलमेंट अभी कोर्ट की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि एपल ने किसी गलती को स्वीकार नहीं किया है। रॉयटर्स को दिए बयान में कंपनी ने कहा कि वह दो अतिरिक्त फीचर्स की उपलब्धता से जुड़े दावों को खत्म करने के लिए समझौते पर पहुंची है। कंपनी का कहना है कि वह अपना ध्यान नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स बनाने पर रखना चाहती है।
असल परेशानी सिरी को लेकर ही रही है। एपल लंबे समय से अपने वॉइस असिस्टेंट को AI के नए दौर के हिसाब से बदलना चाहता था। कंपनी ने इसे iOS 18 के साथ लॉन्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन बार-बार देरी होती रही। इस बीच AI टीम से कई लोगों के बाहर जाने की खबरें भी स
हालात ऐसे हो गए कि एपल को आखिरकार गूगल का सहारा लेना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने Gemini AI को सिरी के पीछे इस्तेमाल करने का फैसला किया, ताकि उसका वॉइस असिस्टेंट ज्यादा स्मार्ट बन सके।
हालांकि, इसके बाद भी नया सिरी अपडेट समय पर नहीं आ पाया। पहले माना जा रहा था कि iOS 26.4 अपडेट के साथ इसे जारी किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अब ताजा चर्चाओं में कहा जा रहा है कि एपल जून में होने वाले WWDC इवेंट में सिरी के नए फीचर्स दिखा सकता है। संभावना है कि सितंबर में नए iPhone लॉन्च के साथ यह अपडेट आखिरकार यूजर्स तक पहुंचे।
रिपोर्ट्स यह भी बता रही हैं कि एपल अब सिरी को एक पारंपरिक चैटबॉट की तरह तैयार कर रहा है। यानी ऐसा AI जो पुरानी बातचीत याद रख सके, फोटो और डॉक्यूमेंट समझ सके और इंसानों की तरह बातचीत कर सके।
एक समय था जब Siri स्मार्टफोन की दुनिया का सबसे चर्चित वॉइस असिस्टेंट माना जाता था। लेकिन ChatGPT, Gemini और दूसरे AI टूल्स के आने के बाद Apple पीछे छूटता नजर आया। अब कंपनी पूरी ताकत से वापसी की कोशिश कर रही है, लेकिन इस बार राह आसान नहीं दिख रही।
Published on:
06 May 2026 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
