
Freshworks में 500 नौकरियां खत्म। फोटो: पत्रिका
Freshworks layoffs: दुनिया में बढ़ते एआई के चलन के कारण टेक कंपनियों में लगातार छंटनी की जा रही है। इन छंटनियों का असर भारत सहित दुनियाभर के कर्मचारियों पर पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से मेटा और अन्य दिग्गज कंपनियों के लेऑफ करने की खबरों के बाद एक और कंपनी ने इसी दिशा में अपना कदम बढ़ा दिया है। सॉफ्टवेयर कंपनी Freshworks ने घोषणा की है कि वह अपने वर्कफोर्स में से लगभग 11 फीसदी पदों की कटौती करने जा रही है।
Freshworks एक क्लाउड-आधारित सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (SaaS) कंपनी है, जिसकी स्थापना 2010 में चेन्नई, तमिलनाडु में हुई थी। यह Nasdaq स्टॉक एक्सचेंज में शामिल होने वाली भारतीय SaaS कंपनियों में से एक है। यह कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट, IT सर्विस मैनेजमेंट और ई-कॉमर्स मार्केटिंग के लिए टूल्स उपलब्ध कराने का काम करती है।
इस सॉफ्टवेयर कंपनी में 31 दिसंबर 2025 तक 4,500 फुल टाइम कर्मचारी थे। कंपनी ने घोषणा कि है कि वह अपने ग्लोबल वर्कफोर्स के लगभग 11 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करेगा। यानी कंपनी में तकरीबन 500 पदों में कटौती होगी।
कंपनियों में हो रहे लेऑफ की सबसे बड़ी वजह उभरता हुआ एआई है। कंपनी के CEO Dennis Woodside के मुताबिक कंपनी का आधे से ज्यादा कोड एआई से लिखा जा रहा है। उनके मुताबिक AI में आ रही तेजी के चलते टेक सेक्टर में होने वाले ऑटोमेशन-आधारित काम इस छंटनी की बड़ी वजह है।
ऑटोमेशन-आधारित काम वे होते हैं जो बार-बार किए जाने वाले होते हैं। इस तरह के काम को AI और ऑटोमेट सॉफ्टवेयर के जरिए आसानी से किया जा सकता है। इससे कंपनी के खर्चों और काम करने में लगने वाले समय में कमी आती आती है।
Freshworks से पहले Anthropic और Meta ने भी अपने कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। टेक सेक्टर में हो रहे लगातार लेऑफ के चलते भारत सहित दुनियाभर के कर्मचारियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।
layoffs.fyi एक ऐसी वेबसाइट है जो नौकरियों में होने वाले लेऑफ का डेटा जुटाती है। इससे मिले आंकड़ों के मुताबिक साल 2026 में अब तक 93,200 से ज्यादा टेक कर्मचारियों को काम से निकाल दिया गया है। वहीं, यह आंकड़ा और भी डरावना हो जाता है क्योंकि पूरे साल 2025 में 1,24,201 कर्मचारियों को काम से निकाला गया था। लेकिन 2026 के चार महीनों में ही यह आकड़ा 1 लाख के करीब पहुंच गया है।
Published on:
06 May 2026 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
