
SAMSUNG के शेेयरों में आया जबरदस्त उछाल। फोटो: एआई
Samsung share price: पूरी दुनिया में एआई की जबरदस्त मांग के चलते मेमोरी चिप की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया है। इसी मांग का फायदा दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज Samsung Electronics को मिला है। बुधवार को इसने वह मुकाम हासिल किया जो एशिया में अब तक केवल एक ही कंपनी को मिला था।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI में इस्तेमाल होने वाली चिप्स की जबरदस्त मांग के चलते Samsung के शेयर पिछले एक साल में चार गुने से भी ज्यादा हो गए और कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया।
बुधवार की सुबह Samsung के शेयरों में 11 फीसदी तक की तेजी दर्ज हुई, जिसके बाद कंपनी 1 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप क्लब में शामिल हो गई। Samsung के सेमीकंडक्टर डिवीजन ने मार्च तिमाही में ऐतिहासिक मुनाफा दर्ज किया। पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 48 गुना उछल गया।
यह मुकाम पाने वाली Samsung एशिया की केवल दूसरी कंपनी है। इससे पहले ताइवान की TSMC ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इस उछाल के साथ ही दक्षिण कोरिया का प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक Kospi भी 7,000 के स्तर से ऊपर चला गया।
Samsung अकेला नहीं है। दक्षिण कोरिया की ही SK Hynix और ताइवान की TSMC के साथ मिलकर यह तिकड़ी ग्लोबल AI इकोसिस्टम की बुनियाद बन चुकी है। तीनों कंपनियां चिपमेकिंग में अपने दबदबे के साथ-साथ डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी तेजी से बढ़ा रही हैं।
SK Hynix और TSMC ने भी इसी महीने अपने शेयरों में रिकॉर्ड ऊंचाई छुई है। निवेशक इन कंपनियों पर इसलिए दांव लगा रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि AI के लिए एडवांस चिप्स और कंप्यूटिंग कैपेसिटी की मांग लंबे समय तक बनी रहेगी।
Roundhill Investments के CEO Dave Mazza के मुताबिक, 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा सिर्फ कागजी नहीं है, बल्कि यह बाजार का वास्तविक फैसला है। क्योंकि AI इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए मेमोरी का रोल परमानेंट है न कि एक सीजनल साइकल की तरह।
इस बीच एक कुछ खबरे यह भी सामेन आ रही हैं कि Apple अपने डिवाइस के लिए मुख्य प्रोसेसर बनाने के लिए Samsung के साथ बातचीत कर रहा है। फिलहाल Apple इसके लिए मुख्य रूप से TSMC पर निर्भर है, लेकिन अगर यह डील आगे बढ़ती है तो यह Samsung के लिए एक और बड़ी उपलब्धि होगी।
Bloomberg के आंकड़ों के मुताबिक एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि Samsung का शेयर अगले 12 महीनों में करीब 30 फीसदी और ऊपर जा सकता है। कंपनी फिलहाल एक साल के फॉरवर्ड अर्निंग के 5.3 गुने पर ट्रेड कर रही है, जो अक्टूबर में 14.4 गुने के मुकाबले काफी कम है। यानी मौजूद वैल्यूएशन पर यह शेयर काफी सस्ता है।
Published on:
06 May 2026 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
