6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Share Market: सेंसेक्स ने 500 अंकों की तेजी से की शुरुआत, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने दिखाया कमाल

Share Market Opening update: तेल कीमतों में गिरावट और US-ईरान समझौते की उम्मीद से भारतीय शेयर बाजार में तेजी आई। निफ्टी50 और सेंसेक्स मजबूत रहे, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी व्यापक खरीदारी देखी गई।

2 min read
Google source verification
Stock market update

प्रतीकात्मक तस्वीर (PC: Freepik)

Stock Market India: वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूती देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और US-ईरान समझौते की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। बुधवार सुबह कारोबार की शुरुआत में ही बाजार ने तेजी का रुख अपनाया और दोनों ही इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करते नजर आए। मुख्य रूप से तेल कीमतों में नरमी और जियोपॉलिटिकल तनाव में कमी की संभावनाओं ने बाजार को सपोर्ट दिया।

निफ्टी50 और सेंसेक्स ने की मजबूत शुरुआत

आज के कारोबार में Nifty50 174.45 अंक यानी 0.73 प्रतिशत बढ़कर 24,207.70 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं Sensex 517.39 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,551.22 पर पहुंच गया। बाजार में तेजी का मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर पॉजिटिव संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही। ऑटो सेक्टर के शेयरों ने इस तेजी में अहम भूमिका निभाई, जहां महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंटरग्लोब एविएशन और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स जैसे स्टॉक्स ने बढ़त बनाई है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में उछाल

बड़े शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में भी खरीदारी देखने को मिली। Nifty MidCap इंडेक्स 0.91 प्रतिशत और Nifty SmallCap इंडेक्स 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी PSU बैंक में करीब 2 प्रतिशत की तेजी रही, जबकि ऑटो, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, IT, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में भी मजबूती देखी गई।

तेल कीमतों में आई गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट ने भारतीय बाजार को राहत दी। Brent Crude लगभग 1.49 प्रतिशत गिरकर 108.23 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। यह गिरावट US और ईरान के बीच समझौता होने की उम्मीदों के चलते आई है। US राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि “प्रोजेक्ट फ्रीडम” को फिलहाल रोका जा रहा है ताकि यह आकलन किया जा सके कि क्या ईरान के साथ समझौता हो सकता है। इस बयान ने बाजार में सकारात्मक माहौल बनाया और निवेशकों ने इसे जोखिम कम होने के संकेत के रूप में देखा।