7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wife के साथ Post Office की इस स्कीम में करें निवेश, हर तीन महीने में मिलेंगे 61,499 रुपये

Post Office SCSS calculator: पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में हर 3 महीने में रेगुलर इनकम मिलती है। इस स्कीम में इस समय 8.2 फीसदी सालाना ब्याज दर मिल रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

May 07, 2026

Post Office SCSS calculator

Post Office SCSS में सबसे अधिक ब्याज मिल रहा है। (PC: AI)

Post Office Senior Citizens Savings Scheme: रिटायरमेंट के बाद के खर्चों की चिंता हर किसी को सताती है। भले ही आपके पास रिटायरमेंट फंड हो, लेकिन रेगुलर इनकम नहीं होने की टीस तो मन में रहती ही है। आपकी इस समस्या का समाधान पोस्ट ऑफिस के पास है। भारतीय डाक अपने ग्राहकों को सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम ऑफर कर रहा है। जैसा कि नाम से पता चल रहा है यह योजना सीनियर सिटीजंस के लिए है। इस स्कीम में निवेश करने पर हर तीन महीने में एक तय राशि निवेशक के खाते में आती है। इस रकम से आप रिटायरमेंट के बाद के खर्चे पूरे कर सकते हैं। आइए योजना की खास बातें जानते हैं।

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की खास बातें

  • डाकघर द्वारा ऑफर की जा रही योजनाओं में सबसे ज्यादा ब्याज पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में मिलता है।
  • सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 8.2 फीसदी सालाना ब्याज दर मिल रही है।
  • 60 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति इस योजना में खाता खुलवा सकता है।
  • इस योजना में एकमुश्त निवेश करना होता है।
  • इस स्कीम में निवेशक को हर तीन महीने में रेगुलर इनकम मिलती है।
  • पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपये जमा करा सकते हैं।
  • इस योजना में अधिकतम 30 लाख रुपये जमा कराए जा सकते हैं।
  • यहां किया गया निवेश आयकर अधिनियम के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स फ्री होता है।
  • इस योजना में मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल रहता है।
  • इस योजना में जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं।
  • PO SCSS में मैच्योरिटी अवधि 5 साल होती है।
  • मैच्योरिटी अवधि को 3-3 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ा सकते हैं।
  • इस योजना में प्रीमैच्योर क्लोजर का भी प्रावधान है।
  • इस योजना में मैच्योरिटी पर मूलधन निवेशक को वापस मिल जाता है।
विवरणजानकारी
कुल निवेश30,00,000 रुपये
पति का निवेश15,00,000 रुपये
पत्नी का निवेश15,00,000 रुपये
ब्याज दर8.2% सालाना
मैच्योरिटी अवधि5 साल
ब्याज भुगतानहर 3 महीने में
हर 3 महीने में मिलने वाली रकम61,499 रुपये
1 साल में कुल ब्याज2,45,996 रुपये
5 साल में कुल ब्याज12,30,000 रुपये
मैच्योरिटी पर मिलने वाला मूलधन30,00,000 रुपये
5 साल बाद कुल रकम (मूलधन + ब्याज)42,30,000 रुपये

हर 3 महीने में मिलेंगे 61,499 रुपये

ज्यादातर लोग इस स्कीम में अपना रिटायरमेंट फंड जमा करा देते हैं और फिर रेगुलर इनकम उठाते रहते हैं। मैच्योरिटी अवधि पूर होने पर आप दोबारा भी अकाउंट खुलवा सकते हैं और रेगुलर इनकम का फायदा ले सकते हैं। मान लीजिए आप पति-पत्नी दोनों कामकाजी हैं या आपकी सेविंग्स हैं, तो आप दोनों 15-15 लाख रुपये मिलाकर कुल 30 लाख रुपये सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट में डाल सकते हैं। इस निवेश से आपको 5 साल की मैच्योरिटी अवधि के दौरान हर तीन महीने में 61,499 रुपये मिलेंगे। इस तरह आपको 5 साल में 12,30,000 रुपये ब्याज मिल जाएगा। साथ ही मैच्योरिटी पर आपको आपके 30 लाख रुपये वापस मिल जाएंगे।