कारोबार

OLA ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल का समय बढ़ाया, सीईओ भाविश अग्रवाल बताया ये कारण

कंपनी ने वेबसाइट और प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं को स्वीकार करते हुए एक ट्वीट जारी किया।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2021, 5:52 PM IST
OlA electric scooter
OlA electric scooter

नई दिल्ली। ओला (OLA) ने बीते बुधवार को अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) की बिक्री शुरू करने का ऐलान किया था। हालांकि, बाद में कंपनी ने वेबसाइट और प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं को स्वीकार करते हुए एक ट्वीट जारी किया। जिसमें सेल खोलने का समय बढ़ा दिया है।

ओला के सीईओ, भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggrawal) ने एक बयान जारी कर जानकारी दी कि अब पहली सेल की तारीख 15 सितंबर को सुबह 8 बजे शिफ्ट कर दी है।

वेबसाइट की गुणवत्ता अपेक्षाकृत सही नहीं थी

भाविश अग्रवाल के अनुसार उन्हें बिक्री को लाइव करने और भुगतान को संसाधित करने में तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने दावा किया कि वेबसाइट की गुणवत्ता अपेक्षाकृत सही नहीं थी। इसके लिए उन सभी खरीदारों से माफी मांगी जो इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए देने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने अपने बयान में लिखा,"मैं आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं, जिन्हें कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। वेबसाइट गुणवत्ता पर हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं थी। मुझे पता है कि हमने आपको निराश करा है। उसके लिए मैं आप सभी से ईमानदारी से माफी मांगता हूं।"

डिजिटल ऋण प्रक्रिया की सुविधा

उन्होंने आगे कहा, “हमने पूरी तरह से डिजिटल खरीद तकनीक को बनाया है। इसमें बिना किसी कागजी कार्रवाई के पूरी तरह से डिजिटल ऋण प्रक्रिया की सुविधा है। हम अपनी तरह की पहली डिजिटल खरीदारी यात्रा प्रदान करना चाहते थे और आज हम ऐसा नहीं कर पाए हैं।"

अग्रवाल ने पुष्टि करी कि वेटिंग लाइन में आरक्षण को नहीं बदला जाएगा। जिन खरीदारों ने पहले स्कूटर आरक्षित किया था,वे इसे पहले खरीद सकेंगे। वितरण कार्यक्रम भी प्रभावित नहीं होगा।

कई बैंकों ने ओला के साथ साझेदारी करी

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए ईमेल और पुश नोटिफिकेशन खरीदारों को सूचित करेगी। खरीदारों के पास या तो अग्रिम राशि का भुगतान करने का विकल्प होगा,जो कि ओला एस1 के मामले में 20,000 रुपये और ओला एस1 प्रो के मामले में 25,000 रुपये है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ऋण प्रदान करने को लेकर कई बैंकों ने ओला के साथ साझेदारी करी है। ओला एस1 की ईएमआई 2,999 रुपये से शुरू होगी। वहीं ओला एस1 प्रो की ईएमआई 3,199 रुपये से शुरू होती है।

Published on:
Also Read
View All
IOC Q2 Results: दूसरी तिमाही में 184% उछलकर 21,630 करोड़ रुपये रहा इंडियन ऑयल का मुनाफा, रेवेन्यू 29.5% बढ़ा

IT और फार्मा शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर हुआ बंद, उधर इन स्टॉक्स में आई बिकवाली

Silver Price Outlook: सिर्फ 1 महीने में ही 40,000 रुपये टूट गई चांदी, क्या और गिरेंगे भाव या अब आएगी तेज रिकवरी? एक्सपर्ट से जानिए टार्गेट प्राइस

Bank Holidays List: नवंबर में आ रहे हैं 2 लॉन्ग वीकेंड, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में ट्रांसफर किये 18,690 करोड़ रुपये, 9.34 करोड़ किसानों को होगा फायदा, इस तरह देखें अपना स्टेटस