कारोबार

BSNL ने गंवाए 10.57 करोड़ ग्राहक, निजी कंपनियों की हिस्सेदारी बढ़कर हुई 89.83 फीसदी

  दूरसंचार नियामक ट्राई ने हाल में एक रिपोर्ट में बताया कि देश में कुल टेलीकॉम उपयोगकर्ताओं की संख्या 119.85 करोड़ है। एक आरटीआई के तहत दी गई जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल ने साढ़े 6 साल में 9.22 करोड़ मोबाइल और 1.35 करोड़ लैंडलाइन ग्राहक गंवाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2021, 10:13 PM IST
bsnl

नई दिल्ली। टेलीकॉम क्षेत्र में जहां निजी क्षेत्र की कंपनियों के बीच मार्केट में ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी हासिल करने को लेकर होड़ मची है, वहीं पब्लिक सेक्टर की कंपनी बीएसएनएल से करोड़ों उपभोक्ताओं ने दूरी बना ली है। सूचना का अधिकार ( RTI ) कानून के तहत मांगी गई एक जानकारी से यह खुलासा है। चौंकाने वाली बात यह है कि सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पिछले लगभग 78 महीने में कुल 10.57 करोड़ ग्राहक गंवा दिए। इनमें 9.22 करोड़ मोबाइल और 1.35 करोड़ लैंडलाइन ग्राहक शामिल हैं। बीएसएनएल ने आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी के तहत ये सूचना दी है। हालांकि बीएसएनएल ने इसी दौरान कंपनी ने 50 लाख से अधिक लैंडलाइन उपभोक्ताओं को जोड़ा भी है।

Read More:

7,225 उपभोक्ताओं के नहीं लौटाए जमानत राशि

दरअसल, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने भारत संचार निगम लिमिटेड से आरटीआई के तहत जनवरी 2015 से मई 2021 तक मोबाइल और लैंडलाइन कनेक्शन वापस करने वाले ग्राहकों की संख्या की जानकारी और नए उपभोक्ताओं को जोड़ने की संख्या के बारे में सूचना मांगी थी। पीटीआई के एक अन्य आरटीआई के जवाब में महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ( MTNL ) के अलग-अलग कार्यालयों ने बताया कि उसने जनवरी 2015 से मई 2021 के बीच कनेक्शन वापस करने वाले करीब 73,059 ग्राहकों को जमानती राशि के तौर पर तकरीबन 11.50 करोड़ रुपये लौटाए हैं। हालांकि एमटीएनएल कनेक्शन वापस करने वाले करीब 7,225 उपभोक्ताओं की जमानत राशि अभी बकाया है।

आरटीआई के एक सवाल के जवाब में बीएसएनएल ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में 25,20,446, 2019-20 में 28,30,261, 2018-19 में 17,96,567, 2017-18 में 22,81,771, 2016-17 19,55,101 और 2015-16 में 22,08,713 उपभोक्ताओं ने अपने लैंडलाइन कनेक्शन वापस किए हैं। वहीं वित्त वर्ष 2020-21 में 3,35,084, 2019-2020 में 4,23,601, 2018-19 में 6,39,119, 2017-18 में 11,05,683, 2016-17 में 13,28,487 और 2015-16 में 12,02,655 नए उपभोक्ता भी जोड़े हैं।

9,22,10,990 ग्राहकों ने कनेक्शन किए वापस

पिछले साढ़े छह साल में 31 मार्च 2021 तक बीएसएनएल के कुल लैंड लाइन ग्राहकों की संख्या 76,75,683 और कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 11,63,20,795 है। एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि जनवरी 2015 से मई 2021 तक मोबाइल के कुल 9,22,10,990 ग्राहकों ने कनेक्शन वापस किए हैं।

टेलीकॉम यूजर्स की संख्या 119.85 करोड़

दूसरी तरफ हाल ही में दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई ने एक रिपोर्ट में बताया था कि देश में कुल टेलीकॉम उपयोगकर्ताओं की संख्या 119.85 करोड़ है। मोबाइल फोन क्षेत्र में मई 2021 तक बाजार में bsnl और MTNL की हिस्सेदारी 10.17 फीसदी थी, जबकि निजी कंपनियों की हिस्सेदारी 89.83 प्रतिशत है।

Read More:

Updated on:
1 Aug 2021, 10:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IOC Q2 Results: दूसरी तिमाही में 184% उछलकर 21,630 करोड़ रुपये रहा इंडियन ऑयल का मुनाफा, रेवेन्यू 29.5% बढ़ा

IT और फार्मा शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर हुआ बंद, उधर इन स्टॉक्स में आई बिकवाली

Silver Price Outlook: सिर्फ 1 महीने में ही 40,000 रुपये टूट गई चांदी, क्या और गिरेंगे भाव या अब आएगी तेज रिकवरी? एक्सपर्ट से जानिए टार्गेट प्राइस

Bank Holidays List: नवंबर में आ रहे हैं 2 लॉन्ग वीकेंड, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में ट्रांसफर किये 18,690 करोड़ रुपये, 9.34 करोड़ किसानों को होगा फायदा, इस तरह देखें अपना स्टेटस