छोटी कार खरीदने का विचार बना रहे ग्राहकों के लिए सही समय है, इस समय कंपनियां और डीलरशिप प्री जीएसटी के तहत अच्छा खासा डिस्काउंट दे रही हैं।
छोटी कार खरीदने का विचार बना रहे ग्राहकों के लिए सही समय है, इस समय कंपनियां और डीलरशिप प्री जीएसटी के तहत अच्छा खासा डिस्काउंट दे रही हैं।
जो ग्राहक त्यौहारी सीजन में कार खरीदने की सोच रहे हैं वे अभी इस अवसर का फायदा ले सकते हैं, क्योंकि जीएसटी लागू होने के बाद छोटी कारों की कीमत 3 फीसदी से 5 फीसदी तक बढ़ सकती हैं, यानी की जो कार अभी 5 लाख रुपए में आती है जीएसटी लागू होने के बाद उस कार के लिए आपको 15,000 से 25, 000 रुपए एक्स्ट्रा देने पड़ सकते हैं।
अगर आप पुरानी कार को एक्सचेंज कर नई कार लेने का विचार बना रहे हैं, तो भी यह अच्छा मौका है, जीएसटी का यूज्ड कार मार्केट पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसके बारे में अभी तक कुछ कहा नहीं जा सकता, संभावना है कि जीएसटी के बाद पुरानी कारों भी ज्यादा टैक्स के दायरे में आ जाएंगी, लिहाजा अभी आपकी पुरानी कार अच्छी कीमत देकर जाएगी।