कारोबार

100 करोड़ के इनाम की घोषणा करने वाले Naidu का इस कंपनी से गहरा नाता, 5% से ज्यादा गिरा स्टॉक

Heritage Foods share price: चंद्रबाबू नायडू की कंपनी हेरिटेज फूड्स ने इस साल स्टॉक मार्केट पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। जबकि पिछले साल कंपनी के शेयर रॉकेट बन गए थे।

2 min read
Dec 24, 2025
हेरिटेज फूड्स का शेयर इस साल नुकसान में अधिक रहा है। (PC:AI)

Chandrababu Naidu Heritage Foods: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने क्वांटम साइंस में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को 100 करोड़ के इनाम का ऐलान किया है। उनका कहना है कि आंध्र प्रदेश का जो भी व्यक्ति क्वांटम साइंस में नोबेल पुरस्कार जीतेगा, उसे राज्य सरकार की तरफ से 100 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। नायडू राज्य को ग्लोबल टेक्नोलॉजी हब बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, उनकी सरकार डेयरी उद्योग को बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास कर रही है। सीएम नायडू का खुद भी एक डेयरी कंपनी से गहरा नाता है।

ये भी पढ़ें

Gold-Silver नहीं, Copper होगा कमोडिटी का बॉस, नए साल में बदल जाएगी तस्वीर!

5 दिनों में मिला था 60% रिटर्न

आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री रामप्रसाद रेड्डी ने इसी साल मई में कहा था कि सरकार डेयरी सेक्टर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरकार की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला था। इसी तरह, पिछले महीने पशुपालन विभाग के निदेशक टी. दामोदर नायडू ने भी डेयरी उद्योग के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया था। डेयरी इंडस्ट्री में चंद्रबाबू नायडू की कंपनी बड़ी दखल रखती है। नायडू की पारिवारिक कंपनी का नाम हेरिटेज फूड्स है। नायडू के प्रदेश के सीएम चुने जाने के बाद कंपनी के स्टॉक में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई थी। महज 5 दिनों में ही इस स्टॉक ने 60% तक रिटर्न दिया था।

कौन संभालता है कंपनी?

चंद्रबाबू नायडू ने 1992 में हेरिटेज फूड्स (Heritage Foods) की स्थापना की थी। फिलहाल उनकी वाइफ नारा भुवनेश्वरी कंपनी संभालती हैं। वह हेरिटेज फूड्स की एमडी हैं। नायडू ने उस समय कंपनी की शुरुआत की, जब डेयरी इंडस्ट्री आर्थिक सुधार से गुजर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 1994 में पब्लिक हुई और उसका IPO 54 गुना ओवर सब्सक्राइब हुआ था। हेरिटेज फूड्स की कई राज्यों में मौजूदगी है और 3 लाख डेयरी किसानों के साथ उसने पार्टनरशिप की है। बताया जाता है कि नायडू ने महज 7000 रुपए के निवेश के साथ कंपनी की शुरुआत की थी। चंद्रबाबू नायडू की नेटवर्थ की बात करें, तो एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपए से अधिक है।

नहीं दिखी पहले वाली तेजी

नायडू के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में प्रमुख सहयोगी बनने के बाद हेरिटेज फूड्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई। कंपनी में निवेश करने वालों को बंपर मुनाफा हुआ। नायडू परिवार की संपत्ति का ग्राफ भी रातोंरात चढ़ गया। हालांकि, बाद में वह तेजी देखने को नहीं मिली। इस साल कंपनी का शेयर 5% से ज्यादा लुढ़का है। 458.70 रुपए के भाव पर मिलने वाला यह स्टॉक लगातार दबाव में दिखाई दे रहा है। जबकि पिछले साल यह 600 रुपए का आंकड़ा पार कर गया था। इस लिहाज से देखें, तो नायडू की कंपनी में निवेश करने वालों को इस साल कुछ खास नहीं मिला। उम्मीद की जा रही थी कि हेरिटेज फूड्स के शेयर तूफानी तेजी से बढ़ेंगे, लेकिन 2025 में तस्वीर पूरी तरह बदल गई।

ये भी पढ़ें

चीन और यूरोप के बीच Tariff War भारत के लिए कैसे है मौका, समझिए फायदे का पूरा गणित

Published on:
24 Dec 2025 02:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर