कारोबार

आज से प्रॉपर्टी टैक्स, होम लोन सहित कई अन्य नियमों में हुए बदलाव, जानिए आपके जेब में क्या पड़ेगा असर

Financial Changes: आज से प्रॉपर्टी टैक्स, होम लोन की EMI, क्रिप्टोकरेंसी में टैक्स, पैन आधार लिंक करने में डबल पेनल्टी सहित कई अन्य नियमों में बदलाव हुए हैं। इसका आपकी जेब व जिंदगी पर सीधा असर पडे़गा, जिसकी जानकारी हर नागरिक को होनी चाहिए।

2 min read
आज से प्रॉपर्टी टैक्स, होम लोन सहित कई अन्य नियमों में हुए बदलाव, जानिए आपके जेब में क्या पड़ेगा असर

Financial Changes: 1 जुलाई यानी आज से आपकी जेब और जिंदगी से जुड़े नियमों में कई बदलाव हुए हैं। इसका सीधा असर आपकी जिंदगी व जेब पर पड़ेगा। इसलिए इन नियमों में हुए बदलाव की जानकारी हर नागरिक को पता होना जरूरी है। कुछ बदलाव आपको राहत दे सकते हैं वहीं कुछ बदलाव आपकी जेब के खर्चे को बढ़ा सकते हैं। इसमें प्रॉपर्टी टैक्स के महंगे होने से लेकर होम लोन की EMI, क्रिप्टोकरेंसी में टैक्स, पैन आधार लिंक करने में डबल पेनल्टी, डीमैट अकाउंट केवाईसी, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता सहित अन्य बदलाव शामिल हैं।

दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स हुआ महंगा
1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स पेमेंट करने पर 15% डिस्काउंट नहीं मिलेगा। दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स के पेमेंट में 30 जून 2022 तक ही आपको डिस्काउंट दिया जा रहा था, जिसके कारण आज से दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स पेमेंट करना महंगा पड़ेगा।


होम लोन की EMI

आज से होम लोन की EMI उन ग्राहकों के लिए महंगी हो जाएगी, जिनके होम लोन की रीसेट डेट 1 जुलाई 2022 है। जिनके होम लोन की रीसेट डेट 1 जुलाई 2022 है उनका होम लोन आज से महंगा हो गया है।


क्रिप्टोकरेंसी में टैक्स

आज से सभी क्रिप्टोकरेंसी के ट्रांजैक्शन पर TDS का पेमेंट करना पड़ेगा। क्रिप्टोकरेंसी के ट्रांजैक्शन पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। इसमें लाभ या हानि दोनों ही स्थिति में आपको टैक्स का पेमेंट करना ही पड़ेगा। वहीं RBI गर्वनर शक्तिकांत दास ने एक बार फिर निवेशकों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश न करने की सलाह दी है।


पैन आधार लिंक करने में डबल पेनल्टी

अगर आपने अभी तक पैन और आधार कार्ड को लिंक नहीं किया है तो आज से आपको इसे लिंक करने पर डबल पेनल्टी देनी पड़ेगी। कल यानी 30 जून तक इसे लिंक करने पर 500 रुपए जुर्माना दिया जाता था, वहीं आज से इसकी पेनल्टी डबल करते हुए 1 हजार रुपए कर दिया गया है।


टू-व्हीलर और AC खरीदना हुआ महंगा

आज से टू-व्हीलर खरीदना महंगा हो गया है। हीरो मोटोकॉर्प ने 23 जून को ही घोषणा कर दी थी कि 1 जुलाई 2022 से टू-व्हीलर के दाम में 3 हजार रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं आज से 5 स्टार AC भी 10% महंगी हो सकती है।


डीमैट अकाउंट बिना केवाईसी वाले होंगे बंद

सेबी ने सभी निवेशकों को 30 जून 2022 से पहले अपने डीमैट अकाउंट की केवाईसी करने को कहा था। वहीं अभी तक जिन लोगों ने डीमैट अकाउंट केवाईसी नहीं की है उन लोगों के डीमैट अकाउंट आज यानी 1 जुलाई से डीएक्टिवेट (बंद) हो जाएंगे।


कॉमर्शियल गैस सिलेंडर

देशभर में महंगाई की मार के बीच राहत देने वाली खबर सामने आई है। 1 जुलाई यानी आज LPG सिलेंडर के नए रेट जारी किए गए हैं, जिसमें इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 198 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि इंडेन ने रेट में यह कमी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में की है।


आज से देना पड़ेगा ज्यादा टोल

दिल्ली-देहरादून हाईवे (NH 58) पर आज से टोल की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। NH 58 के टोल में 5 रुपए से लेकर 80 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसके कारण दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज से टोल देना महंगा पड़ेगा।

Published on:
01 Jul 2022 11:56 am
Also Read
View All