कारोबार

CNG Price Hike: फिर महंगी हुई सीएनजी, एक हफ्ते में दूसरी बढ़ोतरी, चेक करें लेटेस्ट रेट

CNG Price Hike: महंगाई से जूझ रही जनता को एक और झटका लगा है। शनिवार 21 मई को फिर से सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। आज दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए हैं। अब दिल्ली में सीएनजी का रेट 75.61 रुपए किलो हो पहुंच गया है। बीते 6 दिनों में दूसरी बार सीएनजी की कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है।

2 min read
CNG Price Hike

CNG Price Hike: लगातार बढ़ती महंगाई से आम आमदी का बजट बिगड़ा हुआ है। वाहन ईंधन पर महंगाई की मार के चलते गाड़ी चलाना महंगा होता जा रहा है। सरकार ने एक बार फिर कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG के दाम बढ़ा दिए हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर यूपी तक देश के कई शहरों में सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। आज दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए हैं। बढ़ी हुई कीमतें आज (शनिवार), 21 मई 2022 की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इसके साथ ही दिल्ली में सीएनजी का रेट 75.61 रुपए किलो हो पहुंच गया है। बता दें कि सीएनजी की कीमतों में बीते 6 दिनों में दूसरी बाद इजाफा हुआ है।

6 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़े दाम
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन एक सप्ताह के अंदर सीएनजी की कीमतों यह दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 15 मई को CNG के 2 रुपए दाम बढ़ाए गए थे। आज शनिवार को सीएनजी की कीमत में 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

जानें आपके शहर में क्या हुए नए दाम













































































शहर का नामएक किलो सीएनजी की रेट
दिल्ली
75.61 रुपए
नोएडा 78.17 रुपए
ग्रेटर नोएडा 78.17 रुपए
गाजियाबाद
78.17 रुपए
गुरुग्राम 83.94 रुपए
मुजफ्फरनगर 82.84 रुपए
मेरठ 82.84 रुपए
शामली 82.84 रुपए
गुरुग्राम 83.94 रुपए
रेवाड़ी 86.07 रुपए
कैथल 84.27 रुपए
कानपुर 87.40 रुपए
हमीरपुर87.40 रुपए
फतेहपुर 87.40 रुपए
अजमेर 85.88 रुपए
पाली85.88 रुपए
राजसमंद 85.88 रुपए

बढ़ती महंगाई से हर वर्ग के लोग परेशान
लगातार बढ़ती महंगाई से हर आय वर्ग के लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। पेट्रोल- डीजल के साथ घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें भी बीते वर्षों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। अब सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से सीधा असर जेब खर्च पर पड़ेगा। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
सरकारी तेल कंपनियों ने आज (शनिवार), 21 मई 2022 के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक बार फिर किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। बीते डेढ महीने से तेल के दाम स्थिर है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपए और 104.77 रुपए लीटर बिक रहा है। 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल व डीजल के भाव में करीब 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। तेल कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में कोइ बदलाव नहीं किया है।

Published on:
21 May 2022 08:08 am
Also Read
View All