कारोबार

महंगाई के बीच एक और झटका, दिल्ली में 2.5 रुपए बढ़े CNG के दाम

देशभर में लगातार महंगाई की मार ने लोगों की जीना मुहाल कर दिया है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं अब दूसरी तरफ सीएनजी की कीमतों में इजाफे ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सीएनजी की कीमतें बढ़ने से लोगों को बड़ा झटका लगा है।

2 min read
Apr 04, 2022
CNG Price Hike In Delhi Rupees 2.5 Increase per kg

देश में महंगाई की मार लगातार जारी है। महंगाई का करंट रोजाना आम आदमी को झटका दे रहा है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी से इजाफा हो रहा था, तो दूसरी तरफ अब सीएनजी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। राजधानी दिल्ली में हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 4 अप्रैल को दिल्ली वालों के लिए सीएनजी के दाम फिर बढ़ गए हैं और ये 2.5 रुपए महंगी हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली में CNG के प्राइस 64.11 रुपए प्रति किलो पहुंच गए हैं। यानी कीफायती समझे जाने वाली सीएनजी भी अब धीरे-धीरे आम आदमी की पकड़ से दूर होती जा रही है।


सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी सिर्फ राजधानी दिल्ली में नहीं हुई है। इसके साथ ही दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल, डीजल के बाद अब CNG के रेट में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके मुताबिक नोएडा में बीते 24 घण्टे में 2 रुपए 8 पैसे की बढ़ोतरी CNG के रेट में की गई है।

यह भी पढ़ें - गुजरात में सीएनजी की कीमत में पांच रुपए का इजाफा


हर कोई परेशान

सीएनजी के दाम बढ़ने से हर कोई परेशान नजर आ रहा है। कैब संचालकों का कहना है कि सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी ने हमारा पूरा बजटर बिगाड़ दिया है। अब हम यात्रियों के लिए कैब में एसी ऑन नहीं कर पाएंगे। वहीं लोगों का कहना है कि, कोरोना काल के बाद बड़ी मुश्किल से लोगों ने काम पर जाना शुरू किया है। लेकिन इस तरह तेल के दामों में बढ़ोतरी ने बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है।

अन्य चीजों पर पड़ेगा असर

जानकारों की मानें तो जिस गति से पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है, ये अच्छा संकेत नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में रोजमर्रा की चीजों के दामों में बढ़ोतरी होने के आसार बन गए हैं। हाल में दूध समेत अन्य जरूरी चीजों के दाम दो से ढाई रुपए तक बढ़ चुके हैं। यही हालत रहे तो अभी कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है।


यही नहीं ट्रांसपोर्ट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। पहले जहां कई ट्रक डीजल से चलते थे, वहीं अब सीएनजी से भी चलते हैं। ऐसे में सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी से लोगों की कमर टूटना लाजमी है।

लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल डीजल के भी दाम

पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फिर 40 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 95.07 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

ये 14 दिनों में 12वीं बार ईंधन कीमतों में इजाफा किया गया है। मुंबई में डीजल के रेट 103 रुपए के भी रेट को पार कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें - Petrol Diesel Price Hiked Again : 14 दिनों में करीब 9 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल

Published on:
04 Apr 2022 11:20 am
Also Read
View All