कारोबार

Gold Rate on Dhanteras: टूट गए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के हाजिर रेट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आपके शहर में क्या हैं भाव

Gold Rate on Dhanteras 2026: सोने-चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में आज धनतेरस के दिन गिरावट देखी जा रही है। क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आने से सोने पर दबाव बना है।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2026, 12:21 PM IST
Gold Silver Price
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Rate in Delhi: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। घरेलू सर्राफा बाजारों में आज शुक्रवार को कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 2560 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 2350 रुपये की गिरावट के साथ 1,31,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, 18 कैरेट गोल्ड का रेट आज 2030 रुपये गिरकर 1,07,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी के भी टूट गए भाव

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में भी आज शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 5,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में क्या हैं 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,43,350₹1,31,400₹1,07,600
मुंबई₹1,43,460₹1,31,500₹1,07,590
दिल्ली₹1,43,610₹1,31,650₹1,07,640
कोलकाता₹1,43,460₹1,31,500₹1,07,590
बेंगलुरु₹1,43,460₹1,31,500₹1,07,590
हैदराबाद₹1,43,460₹1,31,500₹1,07,590
केरल₹1,43,460₹1,31,500₹1,07,590
पुणे₹1,43,460₹1,31,500₹1,07,590
वडोदरा₹1,43,510₹1,31,550₹1,07,640
अहमदाबाद₹1,43,510₹1,31,550₹1,07,640
जयपुर₹1,43,610₹1,31,650₹1,07,640
लखनऊ₹1,43,610₹1,31,650₹1,07,640
सोर्स- गुड रिटर्न्स, समय- सुबह 11 बजकर 30 मिनट

बीते 8 दिन में कितने गिरे सोना-चांदी

सोने की हाजिर कीमतों का बीते 8 दिन का ट्रेंड देखें, तो काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हालांकि, कीमतों में मामूली गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, 29 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। यह भाव आज शुक्रवार को 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस तरह बीते 8 दिन में सोने की कीमत में 490 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

चांदी की कीमतों में भी बीते 8 दिन में गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 29 अक्टूबर को चांदी का हाजिर भाव 2,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। आज यह रेट 2,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इस तरह 8 दिन में चांदी का भाव 10,000 रुपये टूट गया है।

Updated on:
6 Nov 2026, 12:21 PM IST
Published on: