Gold Price Today: देशभर में आज धनतेरस मनाई जा रही है। नई दिल्ली पंचांग के अनुसार, धनतेरस की तिथी आज 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे तक रहेगी। धनतेरस पर आज सोने-चांदी की घरेलू वायदा और वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 1.39 फीसदी या 1997 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,098 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।