कारोबार

Indian Railways: इन रूट्स पर आप बिना रिजर्वेशन के कर सकते हैं यात्रा

Indian Railways: ईस्‍ट कोस्‍ट रेलवे की ओर से 6 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनों में बिना रिजर्व कराए यात्रा को मंजूरी दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Sep 2021, 6:16 PM IST
indian railway
indian railway

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खास खबर है। अब यात्री कुछ रूट पर बिना रिजर्वेशन यात्रा कर सकते हैं। भारतीय रेलवे (Indian Railway) कोरोना संक्रमण की वजह से सिर्फ स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) का संचालन कर रही है। अब महामारी से हालात पटरी पर आने के बाद धीरे-धीरे अन्य ट्रेनों का संचलन बढ़ने लगा है। अभी तक ज्यादातर ट्रेनों में ट्रैवल के लिए रिजर्व्‍ड टिकट यानी रिजर्वेशन होने की आवश्यता है।

बिना रिजर्वेशन करें यात्रा

ईस्‍ट कोस्‍ट रेलवे की ओर से 6 स्‍पेशल ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन कराए यात्रा को मंजूरी दी गई है। ईस्‍ट कोस्‍ट रेलवे (East Coast Railway) ने कुछ स्पेशल ट्रेनों में अनारक्षित टिकट (Unreserved ticket) के साथ यात्रा करने की अनुमति दी है।

रेलवे ने दी मंजूरी

ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) ने इसके लिए आधिकारिक बयान जारी करा है। रेल मंत्रालय (Railways Ministry) की कुछ ट्रेनों में यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट (Unreserved ticket) की बुकिंग की मंजूरी मिलने के बाद यह फैसला किया गया है। अब इन रूट्स पर आप बिना रिजर्वेशन के यात्रा कर सकते हैं।

अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे यात्रा

1. पुरी-अंगुल-पुरी स्पेशल ट्रेन

2. खुर्दा रोड-केंदुझारगढ़- खुर्दा रोड स्पेशल ट्रेन
3. काकिनाड़ा पोर्ट- विशाखापटनम-काकिनाड़ा पोर्ट स्पेशल ट्रेन

4. टिटिलागढ़- बिलासपुर- टिटिलागढ़ स्पेशल ट्रेन
5. गुणुपुर- विशाखापटनम- गुणुपुर स्पेशल ट्रेन
6. रायपुर- विशाखापटनम- रायपुर स्पेशल ट्रेन

अप्रैल में अनारक्षित ट्रेन सेवा

भारतीय रेलवे ने इस साल अप्रैल में अनरिजर्व्‍ड रेल सर्विसेज की शुरूआत की। रेलवे ने 5 अप्रैल 2021 से 71 अनारक्षित ट्रेन सेवाएं (71 Unreserve Train) शुरू की। पांच अप्रैल से पानीपत, कुरुक्षेत्र, गाजियाबाद, रेवाड़ी, पलवल, सहारनपुर, अंबाला शामली सहित अन्‍य रूट पर ट्रेनें चल रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
IOC Q2 Results: दूसरी तिमाही में 184% उछलकर 21,630 करोड़ रुपये रहा इंडियन ऑयल का मुनाफा, रेवेन्यू 29.5% बढ़ा

IT और फार्मा शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर हुआ बंद, उधर इन स्टॉक्स में आई बिकवाली

Silver Price Outlook: सिर्फ 1 महीने में ही 40,000 रुपये टूट गई चांदी, क्या और गिरेंगे भाव या अब आएगी तेज रिकवरी? एक्सपर्ट से जानिए टार्गेट प्राइस

Bank Holidays List: नवंबर में आ रहे हैं 2 लॉन्ग वीकेंड, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में ट्रांसफर किये 18,690 करोड़ रुपये, 9.34 करोड़ किसानों को होगा फायदा, इस तरह देखें अपना स्टेटस