कारोबार

खुशखबर: अप्रैल माह में निर्यात में 300 फीसदी तक का उछाल

कुल निर्यात 6.8 अरब डॉलर रहा, कच्चे तेल का भाव बढऩे के कारण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है आयात।
less than 1 minute read
Apr 13, 2021
खुशखबर: अप्रैल माह में निर्यात में 300 फीसदी तक का उछाल
खुशखबर: अप्रैल माह में निर्यात में 300 फीसदी तक का उछाल

नई दिल्ली। अप्रैल के पहले सप्ताह में भारत का कुल निर्यात 6.8 अरब डॉलर रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि में 1.7 अरब डॉलर था। अप्रैल 2019 की समान अवधि में यह 6.3 अरब डॉलर रहा था। उसके मुकाबले में इसमें 8 फीसदी का उछाल आया है। निर्यात के साथ-साथ आयात में भी तेजी दर्ज की गई है। अप्रैल के पहले सप्ताह में कुल आयात 9.7 अरब डॉलर रहा है, जो 2020 अप्रैल के पहले सप्ताह में 2.8 अरब डॉलर रहा था। हालांकि 2019 अप्रैल की समान अवधि के लिहाज से यह कम है। आयात में खासकर तेल आयात में ज्यादा उछाल आया है। कुल निर्यात 6.8 अरब डॉलर रहा, कच्चे तेल का भाव बढऩे के कारण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है आयात।

मार्च में एक्सपोर्ट-
मार्च, 2021 में भारत का निर्यात कारोबार 58.23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 34 अरब डॉलर रहा। मार्च, 2020 में यह 21.49 अरब डॉलर था। अप्रेल-मार्च, 2020-21 के दौरान निर्यात 290.18 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 313.36 अरब डॉलर रहा था।

Updated on:
13 Apr 2021 03:38 pm
Published on:
13 Apr 2021 03:38 pm
Also Read
View All
Gold Price Today: भारत में गिर गया सोने का रेट, चांदी भी 3,500 रुपये टूटा, जानें गोल्ड का मौजूदा प्राइस

OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी