कारोबार

कंटेंट क्रिएटर्स को 74.51 अरब रुपए देगा फेसबुक

यदि आप फेसबुक के लिए वीडियो बना सकते हैं और आपके काफी फॉलोवर्स हैं तो आप भी पैसा कमा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2021, 10:43 AM IST
facebook.png

यदि आपका भी फेसबुक अकाउंट बना हुआ है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। फेसबुक ने वर्ष 2022 के अंत तक कंटेंट क्रिएटर्स को एक बिलियन डॉलर भुगतान देने का लक्ष्य रखा है। मार्क जुकरबर्ग ने इस संबंध में घोषणा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन्फ्लुएंसर्स फेसबुक द्वारा लॉन्च किए गए फीचर्स का फायदा उठा कर पैसा कमा सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 74,51,55,00,000 रुपए) की राशि सभी कंटेंट क्रिएटर्स के बीच बांटी जाएगी। यदि क्रिएटर्स रेगुलरली लाइव स्ट्रीम करते हैं तो वे अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस वक्त यूट्यूब, टिकटॉक जैसे कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पहले से ही कंटेंट क्रिएटर्स को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। यूट्यूब और टिकटॉक दोनों ही कंटेंट क्रिएट करने वाले तथा बहुत ज्यादा फॉलोवर्स रखने वाले इन्फ्लूएंसर्स को वीडियो बनाने के लिए पैसा दे रहे हैं। स्नैपचेट ने भी गत वर्ष ही अपने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए पेमेंट देने की सुविधा शुरू की है। इसी क्रम में अब फेसबुक का भी नाम जुड़ गया है।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब फेसबुक ने इस तरह की घोषणा की है। न्यूज पब्लिशर्स के लिए पहले से ही फेसबुक इस तरह की योजना चला रहा है जहां उन्हें वीडियो तथा कंटेंट क्रिएट करने के लिए पैसा दिया जा रहा है। परन्तु अब इस फीचर को आम इन्फ्लुएंसर्स के लिए भी लॉन्च किया जा रहा है। इसके अलावा फेसबुक ने ब्लैक गेमिंग कम्यूनिटी में भी अगले दो वर्षों में दस मिलियन डॉलर इन्वेस्ट करने की घोषणा की है।

Published on: