कारोबार

Small Finance Bank FD: ये बैंक एफडी पर दे रहे 8.10% तक की ब्याज दर, निवेश पर बीमा कवर का भी मिलेगा फायदा

Small Finance Bank FD: शेयर बाज़ार की उठापटक से परेशान निवेशकों के लिए स्मॉल फाइनेंस बैंकों की FD एक बेहतरीन विकल्प बन रही है। जन, AU और सूर्योदय जैसे बैंक 8.10% तक ब्याज दे रहे हैं।

2 min read
Apr 11, 2026
स्मॉल फाइनेंस बैंक में एफडी पर ब्याज दर अधिक है। (PC: FD)

Small Finance Bank FD Interest Rates: शेयर बाजार गिरे, क्रिप्टो डूबी, लेकिन FD वाले चैन से सोते हैं। यह बात थोड़ी पुरानी लग सकती है, लेकिन आज भी यह उतनी ही सच है, जितनी पहले थी। अगर आप FD करने की सोच रहे हैं, तो जरा रुकिए। सरकारी या बड़े प्राइवेट बैंक में FD कराने से पहले एक बार स्मॉल फाइनेंस बैंकों के रेट भी देख लीजिए। फर्क आपको खुद समझ आ जाएगा। यहां प्रमुख बैंकों की तुलना में ब्याज दर काफी अधिक है।

स्मॉल फाइनेंस बैंकों को RBI ने एक खास मकसद के लिए लाइसेंस दिया है। उन लोगों तक बैंकिंग पहुंचाना जो अब तक बैंकिंग सिस्टम से दूर थे। छोटे कारोबारी, किसान, छोटे शहरों के लोग। इस वजह से ये बैंक ज़्यादा ब्याज देकर जमाकर्ताओं को अपनी तरफ खींचते हैं। आम तौर पर ये बैंक बड़े कमर्शियल बैंकों से 1 से 2 फीसदी ज़्यादा ब्याज देते हैं। सुनने में भले मामूली लगे, लेकिन जब FD कई साल के लिए हो और ब्याज पर ब्याज जुड़ता रहे, तो यह फर्क हज़ारों रुपये में बदल जाता है।

ये भी पढ़ें

SIP Calculator: 20 साल में आपके पास होंगे 3 करोड़ रुपये, 15x11x20 के इस फॉर्मूले से करना होगा निवेश

अप्रैल 2026 में टॉप 5 स्मॉल फाइनेंस बैंकों के FD रेट

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक जैसे बैंक इस वक्त 8.10% तक की ब्याज दर दे रहे हैं। अलग-अलग बैंकों में यह दर अवधि यानी tenure के हिसाब से बदलती रहती है। निवेश करने से पहले अलग-अलग बैंकों की दरों की जरूर तुलना करें, क्योंकि एक-एक फीसदी का फर्क लंबे समय में बड़ी रकम बन जाता है।

बैंक का नामअवधि (Tenure)एफडी ब्याज दर (%)
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक1 वर्ष से अधिक से 3 वर्ष तक7.50%
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक30 महीने 1 दिन से 36 महीने तक7.10%
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक2 वर्ष से 3 वर्ष तक7.50%
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक30 महीने8.10%
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक24 महीने7.55%

पैसा डूबेगा तो नहीं?

यह सवाल ज़्यादातर लोगों के मन में आता है। "स्मॉल फाइनेंस बैंक है, कहीं पैसा फँस तो नहीं जाएगा?" जवाब है — नहीं। DICGC यानी Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation, जो RBI का ही एक हिस्सा है, स्मॉल फाइनेंस बैंकों में भी 5 लाख रुपये तक की जमा राशि को बीमा कवर देता है। यानी अगर कभी कोई अनहोनी हो भी, तो आपकी 5 लाख रुपये तक की रकम सुरक्षित हैं।

बचेगा टैक्स

बहुत से लोग नहीं जानते कि FD से टैक्स भी बचाया जा सकता है। Tax-Saving FD में निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलती है। हाँ, FD पर मिलने वाला ब्याज आपकी आय में जुड़ता है और उस पर टैक्स लगता है, लेकिन मूल रकम पर छूट एक बड़ा फायदा है।

FD के फायदे

शेयर बाज़ार में एक दिन में 10% फायदा भी हो सकता है और 10% नुकसान भी। FD में ऐसा कुछ नहीं होता। जिस दिन FD करा दी, उस दिन से लेकर मैच्योरिटी तक ब्याज दर वही रहती है जो तय हुई थी। बाजार ऊपर जाए या नीचे, आपकी FD का रेट नहीं बदलता। यही वजह है कि नौकरीपेशा लोग, रिटायर्ड लोग और वो निवेशक जो रात को चैन से सोना चाहते हैं, FD को सबसे भरोसेमंद दोस्त मानते हैं।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोना अपने ऑल टाइम हाई से 52,000 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 2 लाख रुपये टूटी, जानिए क्या हैं लेटेस्ट कीमतें
Updated on:
11 Apr 2026 04:14 pm
Published on:
11 Apr 2026 04:07 pm
Also Read
View All