कारोबार

रिज्यूमे कर लें तैयार, नया साल लेकर आएगा भारत में इन सेक्टर्स में बंपर नौकरियां..

नए साल में दुनियाभर में सबसे अधिक हायरिंग भारत में होगी। देश की 37% कंपनियां करेंगी नियुक्तियां, जबकि ग्लोबल स्तर पर केवल 26% कंपनियां हायरिंग करने को तैयार।  

2 min read

Jobs in 2024 नई दिल्ली.दुनियाभर में नया साल कर्मचारियों के लिए बंपर नौकरियों का तोहफा लाने वाला हैं। 41 देशों में वर्ष 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही के बीच भारत समेत नीदरलैंड में हायरिंग का माहौल जबरदस्त रहने की संभावना हैं। अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो मैनपावरग्रुप एम्प्लॉयमेंट आउटलुक रिपोर्ट के मुताबिक अगले तीन महीने में भारत में सबसे अधिक हायरिंग की उम्मीद हैं। जहां 37% कंपनियां कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बना रही हैं, जो वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के मुकाबले 5% ज्यादा है। भारत के अलावा नीदरलैंड और फिर उसके बाद कोस्टा रिका में कंपनियों में हायरिंग बढ़ने की उम्मीद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फाइनेंशियल व रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनियां सबसे अधिक हायरिंग करेंगी, जिसके बाद आइटी और एफएमसीजी सेक्टर में हायरिंग बढ़ने की उम्मीद हैं।

इतनी कंपनियों में बढ़ेगी हायरिंग





























देश संख्या
भारत37%
नीदरलैंड37%
कोस्टा रिका35%
अमरीका35%
मैक्सिको34%


इक सेक्टर्स की कंपनियां करेगी अधिक हायरिंग





























सेक्टर्स संख्या
फाइनेंशियल45%
रियल एस्टेट45%
आइटी44%
एफएमसीजी42%
एनर्जी/ यूटिलिटी28%

जापान सहित कई दोशों को नहीं मिल रहे कुशल कर्मचारी
लेकिन जहां भारत सहित कई देशों में कार्यबल बढ़ने के साथ नौकरियों के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं जापान के अलावा जर्मनी व ग्रीस स्किल्ड वर्कर्स की कमी से जूझ रहा हैं। उम्रदराज आबादी बढ़ने से सबसे अधिक जापान में श्रम की कमी के चलते 85% नियुक्ताओं को कुशल कर्मचारी ढूंढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं भारत की बात करें को 81% कंपनियों को ऑटोमोबाइल, ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्र में कुशल कार्यबल ढूंढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इतनी कंपनियों में कुशल कामगारों की भारी कमी





























देशसंख्या
जापान85%
जर्मनी82%
ग्रीस82%
इज़राइल82%
भारत81%

कुल 80% कंपनियां छमाई तक करेंगी हायरिंग
रिक्रूटमेंट कंपनी टीमलीज ने भी बंपर हायरिंग पर मौहर लगाते हुए रिपोर्ट में बताया कि 80% नियोक्ता अक्टूबर से लेकर मार्च 2024 तक कार्यबल को बनाए रखने या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं रिपोर्ट के मुताबिक नौकरियां ईवी और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा हेल्थकेयर व फार्मास्यूटिकल्स में बढ़ने की संभावना हैं। वहीं, रिप्लेसमेंट हायरिंग के लिए, बिजली और ऊर्जा क्षेत्र में होने की संभावना है।


इन शहरों में बढ़ेगे नौकरियों के अवसर





















शहरकंपनियों की संख्या
बेंगलूरु87%
मुंबई86%
चेन्नई83%
Published on:
12 Dec 2023 09:23 pm
Also Read
View All