कारोबार

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की वैश्विक कीमतों में आई गिरावट, उधर घरेलू बाजारों में चढ़ गए भाव, जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट्स

Gold Rate Today: गुरु नानक जयंती के चलते आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग नहीं हो रही है। वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी की कीमतें लाल निशान पर बंद हुई थीं।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 10:03 AM IST
Gold Silver Price Today
सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट आई है। (PC: IANS)

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को सोने-चांदी की वैश्विक कीमतें गिरावट के साथ बंद हुई थीं। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.55 फीसदी या 20.40 डॉलर की गिरावट के साथ 3,661.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.08 फीसदी या 2.81 डॉलर की गिरावट के साथ 3,631.77 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। चांदी की वैश्विक कीमतें भी गिरावट के साथ बंद हुईं। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.51 फीसदी या 0.66 डॉलर की गिरावट के साथ 43.05 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.73 फीसदी या 0.32 डॉलर की गिरावट के साथ 42.76 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

घरेलू हाजिर बाजार में सोने में दिखी तेजी

वैश्विक बाजार से इतर घरेलू हाजिर बाजार में मंगलवार सुबह सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार दिल्ली में सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1190 रुपये की बढ़त के साथ 1,27,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1150 रुपये की बढ़त के साथ 1,17,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 940 रुपये की बढ़त के साथ 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, चांदी का घरेलू हाजिर भाव बिना किसी बदलाव के साथ 1,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

बड़े शहरों में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट्स

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
चेन्नई₹1,27,800₹1,17,150₹95,850
मुंबई₹1,27,800₹1,17,150₹95,850
दिल्ली₹1,27,900₹1,17,300₹96,000
कोलकाता₹1,27,800₹1,17,150₹95,850
बेंगलुरु₹1,27,800₹1,17,150₹95,850
हैदराबाद₹1,27,800₹1,17,150₹95,850
केरल₹1,27,800₹1,17,150₹95,850
पुणे₹1,27,800₹1,17,150₹95,850
वडोदरा₹1,27,800₹1,17,200₹95,900
अहमदाबाद₹1,27,800₹1,17,200₹95,900
जयपुर₹1,27,900₹1,17,300₹96,000
लखनऊ₹1,27,900₹1,17,300₹96,000
सोर्स- गुड रिटर्न्स

MCX पर सुबह के सत्र में नहीं होगी ट्रेडिंग

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज सुबह के सत्र में कामकाज नहीं हो रहा है। गुरु नानक जयंती के कारण मंगलवार को सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। हालांकि, शाम के सत्र में ट्रेडिंग होगी। एमसीएक्स पर सोमवार शाम के सत्र में सोने-चांदी के भाव हरे निशान पर बंद हुए थे। 4 दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 3.48 फीसदी या 4243 रुपये की बढ़त लेकर 1,26,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव 4.32 फीसदी या 6392 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,205 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

Updated on:
24 Nov 2026, 10:03 AM IST
Published on: