Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में आज सोना नए ऑल टाइम हाई पर ट्रेड करता दिखा है।
Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज भी तेजी देखी जा रही है। इससे सोने का भाव नए ऑल टाइम हाई लेवल पर जा पहुंचा है। घरेलू वायदा बाजार में सोना बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का वायदा भाव 0.22 फीसदी या 255 रुपये की बढ़त के साथ 1,17,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।
चांदी की घरेलू वायदा कीमतें भी बुधवार सुबह भारी बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखाई दी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव 0.92 फीसदी या 1313 रुपये की तेजी के साथ 1,43,458 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
मुंबई में आज सोना 1,17,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं, चांदी 1,43,440 रुपये प्रति किलोग्राम पर मिल रही है। दिल्ली में सोने का भाव 1,17,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां चांदी 1,43,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर मिल रही है। कोलकाता में सोना 1,16,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। यहां चांदी का रेट 1,42,750 रुपये प्रति किलोग्राम है। बेंगलुरु में सोना 1,17,280 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां चांदी का भाव 1,43,450 रुपये प्रति किलोग्राम है। हैदराबाद में सोना 1,17,630 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां चांदी का रेट 1,43,860 रुपये प्रति किलोग्राम है। चेन्नई में सोना 1,17,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। यहां चांदी का भाव 1,44,050 रुपये प्रति किलोग्राम है।
| शहर | सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) | चांदी (₹ प्रति किलोग्राम) |
|---|---|---|
| मुंबई | 1,17,340 | 1,43,440 |
| दिल्ली | 1,17,240 | 1,43,390 |
| कोलकाता | 1,16,810 | 1,42,750 |
| बेंगलुरु | 1,17,280 | 1,43,450 |
| हैदराबाद | 1,17,630 | 1,43,860 |
| चेन्नई | 1,17,780 | 1,44,050 |
सोने की वैश्विक कीमतें बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखाई दी हैं। कॉमेक्स पर सोना 0.46 फीसदी या 17.70 डॉलर की बढ़त के साथ 3,890.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.09 फीसदी या 3.32 डॉलर की बढ़त के साथ 3,862.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बढ़त देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.26 फीसदी या 0.59 डॉलर की बढ़त के साथ 47.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.78 फीसदी या 0.36 डॉलर की बढ़त के साथ 47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।