कारोबार

Gold Price Outlook: इस हफ्ते करीब 4500 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी में भी आई है तेजी, जानिए आगे क्या रह सकते हैं भाव

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में इस हफ्ते बढ़ोतरी दर्ज हुई है। चांदी में भी उछाल आया है। कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट इसके पीछे एक प्रमुख वजह रही है।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 12:07 PM IST
Gold Rate Today
सोने की कीमतों में इस हफ्ते तेजी दर्ज हुई है। (PC: AI)

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते इजाफा हुआ है। क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर से नीचे आने और अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की हार के कारण सोने की कीमतों में यह तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज शनिवार, 7 नवंबर को सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,31,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,07,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

एक हफ्ते में 4500 रुपये बढ़ गया सोना का भाव

बीते शनिवार 31 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,39,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इस तरह सोने की कीमत में इस हफ्ते 4,570 रुपये का इजाफा हो चुका है।

चांदी में भी इस हफ्ते आया उछाल

इस हफ्ते चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में भी उछाल आया है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज 7 नवंबर को दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 2,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर दिखा। बीते शनिवार यानी 31 अक्टूबर को यह भाव 2,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। इस तरह चांदी की हाजिर कीमत में इस हफ्ते 5000 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है।

MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 1.20 फीसदी या 1731 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,364 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का वायदा भाव बढ़त के साथ बंद हुआ। एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव शुक्रवार को 0.10 फीसदी या 190 रुपये की बढ़त के साथ 1,84,977 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

आगे कहां जा सकते हैं भाव

केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि चांदी की खरीदारी के लिए 1,80,000 रुपये के आसपास का भाव काफी अच्छा है। उन्होंने कहा कि साल 2026 के आखिर तक चांदी का भाव 2,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जाने की उम्मीद है। वहीं, मास्टर कैपिटल सर्विसेस लिमिटेड के चीफ रिसर्च ऑफिस डॉ रवि प्रकाश के अनुसार, एमसीएक्स गोल्ड अगली धनतेरस तक 1,64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक और चांदी 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकती है।

Updated on:
7 Nov 2026, 12:07 PM IST
Published on: