पिछले 5 साल में सोने ने अपने निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। पांच साल पहले नवंबर 2021 में सोने का भाव 47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था। वहीं, आज सोने का भाव 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है। इस तरह सोने की कीमतों में पिछले 5 साल में 198 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यानी सोने की कीमत 5 साल में करीब तीन गुना हो गई है। अगर कोई ग्राहक 5 साल पहले सोने में 50,000 रुपये लगाता तो आज यह निवेश 1,49,000 रुपये का हो जाता।