कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने की हाजिर कीमतों में आज आ गई गिरावट, दिल्ली, मुंबई, जयपुर समेत बड़े शहरों में जानिए क्या रह गए भाव

Gold Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज शनिवार को गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, वैश्विक और घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार को दाम बढ़त लेकर बंद हुए थे।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 10:06 AM IST
22 Carat Gold Rate
सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Rate Today 28th Nov 2026: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज शनिवार को गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर 540 रुपये की गिरावट के साथ 1,28,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,17,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 410 रुपये की गिरावट के साथ 96,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, चांदी का घरेलू हाजिर भाव बिना किसी बदलाव के साथ 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

PC: गुडरिटर्न्स

बड़े शहरों में आज सोने का भाव

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
चेन्नई₹1,27,860₹1,17,200₹95,900
मुंबई₹1,27,860₹1,17,200₹95,890
दिल्ली₹1,28,010₹1,17,350₹96,040
कोलकाता₹1,27,860₹1,17,200₹95,890
बेंगलुरु₹1,27,860₹1,17,200₹95,890
हैदराबाद₹1,27,860₹1,17,200₹95,890
केरल₹1,27,860₹1,17,200₹95,890
पुणे₹1,27,860₹1,17,200₹95,890
वडोदरा₹1,27,910₹1,17,250₹95,940
अहमदाबाद₹1,27,910₹1,17,250₹95,940
जयपुर₹1,28,010₹1,17,350₹96,040
लखनऊ₹1,28,010₹1,17,350₹96,040
सोर्स- गुडरिटर्न्स

वैश्विक स्तर पर सोने के भाव

सोने की वैश्विक कीमतें 3650 डॉलर से ऊपर पहुंच गई हैं। शुक्रवार को कॉमेक्स पर सोने का भाव 2.91 फीसदी या 103 डॉलर की बढ़त के साथ 3,668.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, गोल्ड स्पॉट 2.43 फीसदी या 86.78 डॉलर की बढ़त के साथ 3,653.53 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

चांदी की वैश्विक कीमतें शुक्रवार को भारी-भरकम बढ़त लेकर बंद हुई थीं। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 7.81 फीसदी या 3.16 डॉलर की बढ़त के साथ 43.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। वहीं, सिल्वर स्पॉट 5.33 फीसदी या 2.21 डॉलर की बढ़त के साथ 43.76 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव

घरेलू वायदा बाजार यानी एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने-चांदी के भाव शुक्रवार को बढ़त लेकर बंद हुए थे। 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 0.12 फीसदी या 152 रुपये की बढ़त के साथ 1,25,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव 4.80 फीसदी या 7000 रुपये की भारी-भरकम बढ़त लेकर 1,52,843 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

Updated on:
28 Nov 2026, 10:06 AM IST
Published on: