कारोबार

Gold Silver Price Today: 9 दिन में 12,000 रुपये टूट गया सोना, चांदी 25,000 रुपये डाउन, जानिए आज क्या हैं कीमतों का हाल

Gold Price Today: दिसंबर में यूएस फेड रेट हाइक को लेकर बढ़ती उम्मीदों के चलते सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दबाव दिख रहा है। सोने का घरेलू हाजिर भाव 9 दिन में 12,000 रुपये टूट गया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 10:17 AM IST
Gold Silver Price Today
सोने-चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट दिख रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार को भी घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। गुड रिटर्न्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 2570 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 2350 रुपये की गिरावट के साथ 1,19,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1930 रुपये की गिरावट के साथ 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। चांदी का घरेलू हाजिर भाव दिल्ली में गुरुवार सुबह 5000 रुपये की गिरावट के साथ 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

9 दिन में 12,000 रुपये सस्ता हुआ सोना

गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 10 नवंबर 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। आज 19 नवंबर को यह भाव गिरकर 1,30,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। इस तरह 9 दिन में सोने का भाव 12,000 रुपये सस्ता हो गया है।

9 दिन में 25,000 रुपये सस्ती हुई चांदी

चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 10 नवंबर को 2,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। आज 19 नवंबर को यह भाव गिरकर 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। इस तरह चांदी की कीमत में 9 दिन में 25,000 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

बड़े शहरों में आज 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट्स

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹1,30,690₹1,19,800₹98,050
मुंबई₹1,30,690₹1,19,800₹98,020
दिल्ली₹1,30,840₹1,19,950₹98,170
कोलकाता₹1,30,690₹1,19,800₹98,020
बेंगलुरु₹1,30,690₹1,19,800₹98,020
हैदराबाद₹1,30,690₹1,19,800₹98,020
केरल₹1,30,690₹1,19,800₹98,020
पुणे₹1,30,690₹1,19,800₹98,020
वडोदरा₹1,30,740₹1,19,850₹98,070
अहमदाबाद₹1,30,740₹1,19,850₹98,070
जयपुर₹1,30,840₹1,19,950₹98,170
लखनऊ₹1,30,840₹1,19,950₹98,170
सोर्स- गुड रिटर्न्स

MCX पर भी गिरे सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 0.33 फीसदी या 432 रुपये की गिरावट के साथ 1,29,382 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1360 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,374 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
19 Nov 2026, 10:17 AM IST
Published on: