कारोबार

Gold Rate Today: सर्राफा बाजारों में आज सस्ता मिल रहा सोना, मालाबार, तनिष्क और जोयालुक्कास में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट के रेट्स

24 Carat Gold Price: बॉन्ड यील्ड में उछाल और यूएस फेड रेट हाइक की बढ़ती उम्मीदों के चलते सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। कई जगह 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 1.30 लाख से नीचे आ गया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 2:49 PM IST
24 Carat Gold Price
सोने की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

22 Carat Gold Price: सर्राफा बाजारों में आज सोना सस्ता मिल रहा है। घरेलू हाजिर बाजार में सोना करीब 2500 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार सुबह 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,29,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,26,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 20 कैरेट गोल्ड का रेट 1,15,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,05,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 83,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

सोने की शुद्धताकीमत (रुपये प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट₹1,29,990
22 कैरेट₹1,26,870
20 कैरेट₹1,15,690
18 कैरेट₹1,05,290
14 कैरेट₹83,840

तनिष्क में सोने के भाव

तनिष्क में गुरुवार को 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,20,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। यहां 18 कैरेट गोल्ड 98,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,31,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का भाव

कल्याण ज्वैलर्स के जयपुर शोरूम में गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,30,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,19,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 76,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

जोयालुक्कास में सोने का भाव

जोयालुक्कास के ऑनलाइन स्टोर पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट गुरुवार को 1,30,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,19,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में गोल्ड के रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,30,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,19,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा।

Updated on:
19 Nov 2026, 2:49 PM IST
Published on: