कारोबार

Gold Rate Today: सोने की हाजिर कीमतों में आई बड़ी गिरावट, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए क्या रह गए 24, 22, 18, 14 कैरेट के रेट्स

24 Carat Gold Rate: दिसंबर में यूएस फेड रेट हाइक को लेकर बढ़ती उम्मीदों से सोने की कीमतों पर दबाव बन रहा है। सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट गोल्ड के रेट करीब 5000 रुपये टूट गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 2:40 PM IST
24 carat gold rate
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। (PC: AI)

22 Carat Gold Rate: सर्राफा बाजारों में आज शुक्रवार को सोने-चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में भाव बुरी तरह टूट गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को सुबह के सत्र में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,23,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,20,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। 20 कैरेट गोल्ड का रेट 1,09,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,00,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 79,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था।

सोने की शुद्धताभाव (₹)
24 कैरेट1,23,580
22 कैरेट1,20,620
20 कैरेट1,09,990
18 कैरेट1,00,100
14 कैरेट79,710

तनिष्क में सोने के भाव

तनिष्क में शुक्रवार को 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,15,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यहां 18 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 94,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,26,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का भाव

कल्याण ज्वैलर्स के जयपुर शोरूम में शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,25,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,15,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 94,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

जोयालुक्कास में सोने का भाव

जोयालुक्कास के ऑनलाइन स्टोर्स पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट शुक्रवार को गिरकर 1,25,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,15,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 94,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में गोल्ड के रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,25,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट घटकर 1,15,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

Updated on:
20 Nov 2026, 2:40 PM IST
Published on: