कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने में आज जबरदस्त गिरावट, चांदी 1 ही दिन में 10,000 रुपये फिसली, जानिए आपके शहर में क्या रह गए भाव

Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एमसीएक्स पर चांदी का भाव टूटकर 1.48 लाख से नीचे आ गया है। घरेलू हाजिर बाजारों में भी दाम काफी गिर गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 10:44 AM IST
Gold Silver Price Today
सोना-चांदी में भारी गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। घरेलू वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में कीमतें काफी गिर गई हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 10 बजे सोने का वायदा भाव 4.29 फीसदी या 5,469 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,983 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव एमसीएक्स पर इस समय 6.22 फीसदी या 9,792 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,690 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

हाजिर बाजार में भी 5000 रुपये टूट गया सोना

हाजिर बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 5120 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 4700 रुपये की गिरावट के साथ 1,15,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 3840 रुपये की गिरावट के साथ 94,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10 बजे दिल्ली में चांदी का भाव 5000 रुपये की गिरावट के साथ 1,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
चेन्नई1,25,5701,15,10094,200
मुंबई1,25,5701,15,10094,180
दिल्ली1,25,7201,15,25094,330
कोलकाता1,25,5701,15,10094,180
बेंगलुरु1,25,5701,15,10094,180
हैदराबाद1,25,5701,15,10094,180
केरल1,25,5701,15,10094,180
पुणे1,25,5701,15,10094,180
वडोदरा1,25,6201,15,15094,230
अहमदाबाद1,25,6201,15,15094,230
जयपुर1,25,7201,15,25094,330
सोर्स- गुड रिटर्न्स

वैश्विक बाजारों में बुरी तरह गिरा सोना

कॉमेक्स पर सोने का भाव 4.21 फीसदी या 155.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,530.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 2.60 फीसदी या 94.14 डॉलर की गिरावट के साथ 3,531.33 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

वैश्विक स्तरों पर चांदी का भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 6.75 फीसदी या 3.03 डॉलर की गिरावट के साथ 41.85 डॉलर प्रति औंस रह गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 3.56 फीसदी या 1.53 डॉलर की गिरावट के साथ 41.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

Updated on:
20 Nov 2026, 10:44 AM IST
Published on: