कारोबार

Gold Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में आ गया अच्छा-खासा उछाल, तनिष्क और मालाबार में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट्स

Gold Silver Price: सोने की कीमतों में आज सोमवार को रिकवरी देखने को मिली है। इससे पहले कीमतें करीब 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। चांदी के भाव भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 12:50 PM IST
Gold Rate Today
सोने में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

24 Carat Gold Rate 23rd Nov 2026: सोने-चांदी के लिए पिछला हफ्ता बड़ी गिरावट लेकर आया था। लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। घरेलू वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को सुबह के सत्र में 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर रेट बढ़कर 1,25,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 1,22,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 20 कैरेट गोल्ड का रेट 1,11,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,01,760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 81,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

सोने की शुद्धताभाव (रुपये में)
24 कैरेट₹1,25,630
22 कैरेट₹1,22,610
20 कैरेट₹1,11,810
18 कैरेट₹1,01,760
14 कैरेट₹81,030
सोर्स- IBJA

तनिष्क में सोने के भाव

तनिष्क में सोमवार को 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,16,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। यहां 18 कैरेट गोल्ड का रेट 95,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,27,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का भाव

कल्याण ज्वैलर्स के जयपुर शोरूम में सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,26,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 94,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 73,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

ज्वैलर्स24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट14 कैरेट
तनिष्क₹1,27,090₹1,16,500₹95,320
कल्याण ज्वैलर्स (जयपुर)₹1,26,550₹1,16,000₹94,910₹73,820
जोयालुक्कास₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स₹1,26,550₹1,16,000

जोयालुक्कास में सोने का भाव

जोयालुक्कास के ऑनलाइन स्टोर्स पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट सोमवार को 1,26,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 94,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में गोल्ड के रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,26,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

MCX पर क्या हैं सोने के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने-चांदी की वायदा कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। सोमवार दोपहर 12 बजे 4 दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने का भाव 2.48 फीसदी या 3023 रुपये की बढ़त के साथ 1,24,801 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 3.31 फीसदी या 4,887 रुपये की बढ़त के साथ 1,52,702 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
23 Nov 2026, 12:50 PM IST
Published on: