कारोबार

Gold Price Today: सोना फिर हुआ सस्ता, चांदी के भी घट गए भाव, जानिए क्या रह गई कीमतें

Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोना 99,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वायदा भाव 1,13,536 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

2 min read
सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। (PC: Gemini)

Gold Price Today: सोने की कीमतों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह सोने का वायदा भाव 0.12 फीसदी या 120 रुपये की गिरावट के साथ 99,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें

खत्म हो जाएंगे 12% और 28% वाले टैक्स स्लैब, केंद्र के प्रपोजल को GoM ने दी मंजूरी, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता

पॉलिसी रिमार्क्स का इंतजार कर रहे निवेशक

अमेरिकी रिजर्व बैंक यूएस फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल आज पॉलिसी रिमार्क्स देने वाले हैं। इससे पहले निवेशक सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। उधर डॉलर इंडेक्स में इजाफा देखने को मिल रहा है। डॉलर इंडेक्स 2 हफ्ते के उच्च स्तर पर ट्रेड कर रही है। इससे दूसरी करेंसीज के लिए सोना खरीदना महंगा हो गया है, जिससे मांग में कमी आई है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। वायदा बाजार में चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखाई दी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह चांदी का वायदा भाव 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 1,13,536 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.28 फीसदी या 9.60 डॉलर की गिरावट के साथ 3,372 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.31 फीसदी या 10.50 डॉलर की गिरावट के साथ 3,328.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.09 फीसदी या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 38.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.25 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 38.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

ये भी पढ़ें

इन 9 जॉब्स का है फ्यूचर ब्राइट और इन 9 पर लटक रही तलवार, देख लें कौन सी करते हैं आप

Published on:
22 Aug 2025 10:47 am
Also Read
View All

अगली खबर