कारोबार

Gold Price Today: सोने की कीमतों ने खाई पलटी, उछल गए दाम, तनिष्क और मालाबार में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। वहीं, चांदी का घरेलू हाजिर भाव भी हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है।

2 min read
Apr 03, 2026
सोने में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1960 रुपये की बढ़त के साथ 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट सोने का रेट 1800 रुपये बढ़कर 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 1470 रुपये के उछाल के साथ 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी की घरेलू हाजिर कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार को सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, गुरुवार को चांदी का वायदा भाव 4.48 फीसदी या 10,901 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,32,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के चलते एमसीएक्स पर ट्रेडिंग बंद है।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: 53,000 रुपये टूटा सोना, चांदी की कीमत 2 लाख रुपये घटी, जानिए कितना सस्ता हो गया जेवर बनवाना

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को 22 कैरेट सोना 1,38,750 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,13,520 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,51,360 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज शुक्रवार, 3 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का रेट 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

ज्वैलरी ब्रांड24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)14 कैरेट (₹/10 ग्राम)
तनिष्क₹1,51,360₹1,38,750₹1,13,520
कल्याण ज्वैलर्स₹1,38,350
जोयालुक्कास₹1,50,930₹1,38,350₹1,13,200
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स₹1,38,350₹1,13,200₹88,040

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोना 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज 22 कैरेट सोने का रेट 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 88,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

ये भी पढ़ें

क्या शेयर मार्केट में आने वाली है बड़ी मंदी? डरा रहा है Goldman और Nomura जैसी दिग्गजों का अनुमान

Also Read
View All

अगली खबर