कारोबार

Gold Silver Price Today: चांदी टूटी 10,000, सोने में भी आई गिरावट, जानिए कल्याण, मालाबार, तनिष्क और जॉयलुक्कास के ताजा रेट

आज के सोना चांदी भाव में हल्का उतार चढाव देखा गया है। प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स में 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट अलग अलग स्तर पर बने हुए हैं, जिससे खरीदारी से पहले रेट चेक करना जरूरी है।

2 min read
Feb 10, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर (PC: AI)

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों में हलचल देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से कमजोर संकेत और घरेलू मांग में सुस्ती का असर कीमती धातुओं पर साफ नजर आ रहा है। आज के कारोबार में चांदी के भाव में करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेज गिरावट देखी गई है, जबकि सोने के रेट में भी दबाव बना हुआ है। ऐसे में ज्वेलरी खरीदने और निवेश का फैसला करने से पहले आज के ताजा गोल्ड और सिल्वर प्राइस पर नजर रखना जरूरी माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

दूसरा लोन लेकर होम लोन में बचा सकते हैं 15 लाख रुपये, जानिए बचत का पूरा कैलकुलेशन

कल्याण ज्वेलर्स में आज का सोना चांदी भाव

कल्याण ज्वेलर्स में आज गोल्ड कीमतों को लेकर ग्राहकों में खास दिलचस्पी देखी जा रही है। यहां 24K गोल्ड का भाव 1,57,910 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि 22K गोल्ड 1,44,750 रुपये और 18K गोल्ड 1,18,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। शुद्धता और मेकिंग चार्ज के कारण अंतिम बिल में अंतर आ सकता है।

तनिष्क में गोल्ड रेट का ताजा अपडेट

तनिष्क में आज सोने के दाम स्थिर रुख के साथ कारोबार कर रहे हैं। 24K गोल्ड लगभग 1,58,350 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22K गोल्ड 1,45,150 रुपये और 18K गोल्ड 1,18,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। ब्रांडेड ज्वेलरी होने के कारण डिजाइन और मेकिंग चार्ज का असर यहां कीमत पर दिख सकता है।

ज्वेलर का नाम24K गोल्ड (₹/10 ग्राम)22K गोल्ड (₹/10 ग्राम)18K गोल्ड (₹/10 ग्राम)अन्य
कल्याण ज्वेलर्स1,57,9101,44,7501,18,430मेकिंग चार्ज अलग से
तनिष्क1,58,3501,45,1501,18,760डिजाइन और मेकिंग चार्ज लागू
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स-1,44,7501,18,43014K गोल्ड: 92,110
जॉयलुक्कास1,57,9101,44,7501,18,430वेबसाइट आधारित रेट

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज के भाव

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज गोल्ड प्राइस में हल्का बदलाव देखा गया है। यहां 22K गोल्ड 1,44,750 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18K गोल्ड 1,18,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14K गोल्ड 92,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर उपलब्ध है। शादी और त्योहारों के सीजन को देखते हुए खरीदारी की रफ्तार बनी हुई है।

जॉयलुक्कास में सोना और चांदी की कीमत

जॉयलुक्कास की वेबसाइट पर आज सोने के रेट पर निवेशकों और ग्राहकों की नजर टिकी हुई है। 24K गोल्ड का भाव 1,57,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22K गोल्ड 1,44,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18K गोल्ड 1,18,430 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों का असर यहां के रेट पर भी दिखाई देता है।

चांदी का भाव

चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार जहां कल चांदी के भाव में 15,000 रुपये की बढ़त दर्ज की गई थी, वहीं आज चांदी के भाव में 10,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। गुडरिटर्न्स पर आज मंगलवार को चांदी का भाव 2,90,000 रुपये प्रति किलो बताया गया है।

ये भी पढ़ें

डिजिटल फ्रॉड पर मिलेगा 25,000 रुपये तक मुआवजा, RBI का बड़ा फैसला, जानिए क्या होंगे नियम

Also Read
View All

अगली खबर